मुंबई की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, दूर तक दिखा असर

शनिवार रात देर शाम मुंबई की एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि ऐसी कई और कैमिकल फैक्ट्रियां हैं, जो अवैध रूप से संचालित हो रही हैं।
कैमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की  मौत।
कैमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से 8 लोगों की मौत।Social Media

राज एक्सप्रेस। मुंबई में शनिवार देर शाम एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने के चलते 8 लोगों के मारने की जानकारी मिली है।

घटना मुंबई के पालघर जिले के औद्योगिक शहर बोईसर MIDC (Maharashta indudtrial develpoment corproration) स्थित तारा नाइट्रेट नाम के केमिकल फैक्ट्री की है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की जाँच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इस कंपनी में अमोनियम नाइट्रेट नामक विस्फोटक रसायन बनाया जाता था। इस ब्लास्ट की आवाज़ 25 से 30 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है। ब्लास्ट के बाद से आस-पास के सभी इलाकों की बिजली पूरी तरह से ठप है।

कंपनियों पर सरकार का लगाम नहीं

जानकारी के अनुसार एमआईडीसी में कई केमिकल कंपनियां अवैध रूप से संचालित हैं। यहां पूर्व में भी धमाका हो चुका है,जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं लेकिन फिर भी इन कंपनियों पर ताला नहीं लगा है।

मुआवज़ा देगी राज्य सरकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बचाव कार्य को मॉनिटर कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवा बैठे लोगों के परिजनों को 5 लाख रूपए मुआवज़ा देने की घोषणा की है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com