CM एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दी बड़ी राहत
CM एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दी बड़ी राहतSyed Dabeer Hussain - RE

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते कर दी बड़ी राहत

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते कर आम लोगों को राहत दी है, इस बारे में CM एकनाथ शिंदे ने प्रेस वार्ता कर ऐलान किया।

महाराष्ट्र, भारत। शिवसेना से बगावत करके एकनाथ शिंदे महाराष्‍ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना चुके है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार सत्‍ता में आते ही आम जनता को बड़ी राहत दे रही है। अब आज गुरूवार को एकनाथ शिंदे सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम सस्ते करने का बड़ा फैसला लेकर राज्य के आम लोगों को बड़ी राहत दी है।महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने का ऐलान किया है।

पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए कम :

दरअसल, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा आज पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए कम करने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने प्रेस वार्ता में कहा कि, ''अधिकारियों से चर्चा होने के बाद पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर कीमतें (Petrol Diesel Price) कम करने निर्णय आज हमारी सरकार ने लिया है।''

किसानों को मिलेगा लाभ :

इस दौरान महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने किसानों को लेकर यह बात भी कहीं है कि, ''जो किसान नियमित तौर पर कर्ज़ का भुगतान करते हैं उन्हें 50 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया था। इसमें जिन किसानों की पूर्व परिस्थिति में नुकसान भरपाई सरकार ने की थी उन्हें शामिल नहीं किया गया था, अब ऐसे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।''

आपातकाल के दौरान जेल गए उन्‍हें देंगे पेंशन :

तो वहीं, महाराष्ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा भी बड़ा ऐलान किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि, ''वे सभी लोग जो 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए थे, उन्हें महाराष्ट्र सरकार पेंशन देगी।'' हालांकि, आगे उन्‍होंने यह भी बताया कि, ''यह फैसला 2018 में लिया गया था, लेकिन पिछली सरकार ने इसे बंद कर दिया था।''

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए दी गई मंजूरी :

महाराष्ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे यह जानकारी भी दी है कि, ''महाराष्‍ट्र राज्य में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भी सभी मंजूरी दे दी गई है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com