महाराष्ट्र के पुणे में अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में भीषण आग का तांडव
हाइलाइट्स :
महाराष्ट्र में पुणे के सोपान नगर में आगजनी की घटना
अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां
महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र राज्य से आगजनी की घटना की खबर सामने आ रही है कि, यहां पुणे के सोपान नगर में भीषण आग ने तांडव मचाया है और भीषण आग अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में लगी है।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 5 गाड़ियां :
बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र में पुणे के सोपान नगर में अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। इस दौरान गोदाम में आग लगने के बाद बड़ी-बड़ी लपटें व धुंए का गुबार आसमान में छा गया। इस बीच आग के तांडव को देख तुरंत दमकल विभाग को आग की घटना के बारे में सूचित किया गया। इस दौरान आग के बारे में सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर आग को काबू करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई और घटनास्थल पहुचंकर दमकल विभाग की टीम आग ने आग बुझाने का कार्य आनन-फानन में शुरू किया। मौके पर फायर टेंडर मौजूद है एवं आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुणे फायर ब्रिगेड ने दी इसकी जानकारी :
अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में भीषण आग लगने के घटना के बारे में पुणे फायर ब्रिगेड ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''महाराष्ट्र में पुणे के सोपान नगर में अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में आग लगने की खबर है। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।''
कैसे लगी यह आग :
बता दें कि, अहमदनगर रोड स्थित एक गोदाम में भीषण आग कैसे भभकी, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है कि, आग किस कारण से लगी है। इसके अलावा आग के इस हादसे में किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।