महाराष्ट्र, भारत। देश के अलग-अलग राज्यों से अनहोनी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। कभी किसी राज्य में हादसे, तो कभी आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं और इन दिनों महाराष्ट्र के कुछ इलाकों से लगातार आग की घटनाएं तहलका मचा रही हैँ। अब आज पालघर ज़िले के तारापुर में एक केमिकल फैक्ट्री में आग भभकी है।
केमिकल फैक्ट्री की आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियां :
बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र में पालघर ज़िले के तारापुर में जिस जगह अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। वो एक केमिकल की फैक्ट्री है। आग की घटना के बाद दमकल विभाग को जैसे ही तारापुर में एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली तो मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां घटनास्थल पहुँची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
कैसे लगी केमिकल फैक्ट्री आग :
महाराष्ट्र में पालघर जिले के तारापुर में केमिकल फैक्ट्री में आग की घटना अचानक कैसे हुई, फिलहाल इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
महाराष्ट्र के इलाकों में आग का तहलका :
बता दें कि, इन दिनों महाराष्ट्र राज्य से लगातारी ही आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते दिनों ही उपनगरीय मुंबई के वर्सोवा इलाके में LPG सिलेंडर की गोदाम में आग भभकी थी और इससे भी मुंबई के तलोजा क्षेत्र में रासायनिक कारखाने एवं मुंबई के मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में आग ने तहलका मचाया था। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि, आग के धुएं का काला गुबार दूर से ही आसमान में साफ नजर आ रहा था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।