मुंबई से लगे उपनगरीय जिले ठाणे में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विकराल आग

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई से लगे उपनगरीय जिले ठाणे के आसनगांव में प्लास्टिक फैक्ट्री में भयानक आग की घटना, मिनटों में विकराल आग की चपेट में आ गई पूरी फैक्ट्री, कई किलोमीटर तक फैला धुंए का गुबार...
मुंबई से लगे उपनगरीय जिले ठाणे में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विकराल आग
मुंबई से लगे उपनगरीय जिले ठाणे में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विकराल आगSocial Media

महाराष्ट्र, भारत। देश में फैली महामारी कोरोना वायरस का कहर कम हो ही रहा था, लेकिन ये वायरस अपने कदम फिर पलटकर अपना खौफ दिखा रहा है। इसी बीच आगजनी जैसी घटनाएं भी तहलका मचा रही हैं। किसी न किसी राज्‍य की फैक्‍ट्रियों व गोदामों में भीषण आग भभक रही है। अब आज फिर महाराष्ट्र में ठाणे ज़िले के आसनगांव में एक फैक्ट्री में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग :

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई से लगे उपनगरीय जिले ठाणे के आसनगांव में यहां आग की घटना हुई, वो एक प्लास्टिक की फैक्ट्री है, जिसे आग ने निशाना बनाया और धू-धू कर विकराल रूप से भभकने लगी। गोदाम में आग लगने के बाद अंदर से निकलने वाला गहरा काला धुंआ आसमान में उठने लगा व कई किलोमीटर तक धुंए का गुबार फैला गया। देखते ही देखते आग विकराल होती चली गई। आग इतनी तेज थी कि, मिनटों में पूरी फैक्ट्री चपेट में आ गई व इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भयानक आग का वीडियो भी सामने आया है-

12 गाड़ियां घटनास्‍थल पर मौजूद :

ठाणे ज़िले के आसनगांव में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग की घटना के बाद दमकल विभाग काे जैसे ही इस आगजनी की घटना का पता लगा, सूचना मिलते ही घटनास्‍थल के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बेकाबू आग पर काबू करने के लिए जुट गई। घटनास्‍थल पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

कैसे लगी फैक्ट्री में आग :

ठाणे ज़िले के आसनगांव में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग कैसे भभकी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना है। अभी दमकलों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांक‍ि, यह बात जरूर सामने आ रही हैै कि, घटना के वक्त वहां कर्मचारी भी मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com