नए नियमों वाले लॉकडाउन-4 में मुंबई स्टेशन पर मजदूरों का जमावड़ा
नए नियमों वाले लॉकडाउन-4 में मुंबई स्टेशन पर मजदूरों का जमावड़ाSocial Media

नए नियमों वाले लॉकडाउन-4 में मुंबई स्टेशन पर मजदूरों का जमावड़ा

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर आज फिर हजारों की संख्‍या में मजदूर बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के इरादे से इकट्ठा हुए, जिससे यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा और पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

राज एक्‍सप्रेस। भारत में महामारी कोरोना वायरस का कहर बरकरार है और देश में लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू कर दिया है। कोविड-19 के संकट से सबसे अधिक महाराष्‍ट्र राज्‍य प्रभावित है। इसी बीच महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में आज 19 मई को नए नियमों वाले लॉकडाउन 4 के दूसरे दिन ही एक बार फिर से परेशान प्रवासी मजदूरों का जमावड़ा रहा।

स्टेशन के बाहर भगदड़ जैसा माहौल :

दरअसल, मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं और बच्चों के साथ प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी, बिहार जाने के लिए स्पेशल ट्रेन पकड़ने के इरादे से यहां हजारों मजदूर इकट्ठा हुए है। इस दौरान मजदूरों को ट्रेन के सिवा न तो कोरोना का डर न दो गज की दूरी नजर आयी। स्टेशन के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो कहीं दूर-दूर तक नजर नहीं आया है और भगदड़ जैसा माहौल बना रहा।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज :

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, श्रमिक स्पेशल ट्रेन मुंबई से बिहार जा रही थी। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर सिर्फ ट्रेन में उन्‍हीं लोगों को जाने की इजाजत दी जा रही, जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा बाकी सभी लोगों को वहां से हटाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर जैसे ही प्रशासन व पुलिस को इसकी भनक लगते ही स्टेशन के बाहर लगातार बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर यानी ने लाठीचार्ज करके सभी मजदूरों को वहां से हटाया।

बता दें कि, इससे पहले भी मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी और वे घर भेजने की मांग करने लगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com