बंगाल चुनाव से पहले ममता के गढ़ में BJP की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

बंगाल के नवद्वीप में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 'परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा-ये परिवर्तन सिर्फ सकार का परिवर्तन नहीं, ये परिवर्तन विचार का परिवर्तन है।
बंगाल चुनाव से पहले ममता के गढ़ में BJP की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ
बंगाल चुनाव से पहले ममता के गढ़ में BJP की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभTwitter Video

पश्चिम बंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज है। इस बीच भाजपा के नेता प्रचार प्रसार कर इस राज्‍य में अपनी पार्टी का कमल खिलने को दावा कर रहे हैं। आज 6 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुँचे हैं और कई कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। साथ ही ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में BJP की 'परिवर्तन यात्रा' का आगाज हो गया है।

परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना :

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार शाम के समय यहां के नदिया जिले के नवद्वीप में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 'परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रैलों को संबोधित करते हुए कहा- यहां से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हो गई है। ये परिवर्तन सिर्फ सकार का परिवर्तन नहीं, ये परिवर्तन विचार का परिवर्तन है।

जेपी नड्डा ने बताया, ''10 वर्ष पहले मां, माटी, मानुष के नाम पर ममता दीदी ने यहां सरकार बनाई थी। 10 साल में माता को लूटा गया, बंगाल की अस्मिता पर आघात पहुंचाया गया, माटी की इज्जत भी नहीं की गई। यहां भ्रष्टाचार को संस्थागत बना दिया गया, प्रशासन का राजनीतिकरण कर दिया और पुलिस के साथ-साथ उसका इस्तेमाल क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए किया गया। यहां भाजपा के करीब 130 कार्यकर्ता मारे गए हैं। 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। ये जब हम पर हमला कर सकते हैं तो साधारण लोगों का क्या हाल होगा? ऐसी सरकार को जाना होगा।''

जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं :

जेपी नड्डा ने बताया- बंगाल की जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं दिया गया। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता को मोदी सरकार की आयुष्मान योजना के बारे में बताएं कि, उनके स्वास्थ्य की चिंता मोदी जी ने की थी, लेकिन ममता बीच में अड़ंगा बनकर खड़ी रहीं।

जेपी नड्डा द्वारा कही गईं बातें-

  • बंगाल की संस्कृति को ममता जी नहीं संभाल सकती, इसकी सुरक्षा भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। ममता जी जिस तरह मेरे नाम के आगे विशेषण लगाती हैं, वो बताता है कि आपने बंगाल की संस्कृति का निरादर किया है। बंगाल की संस्कृति का संरक्षण नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं।

  • बंगाल में आज महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। रेप के केस सबसे ज्यादा बंगाल में हो रहे हैं, घरेलू हिंसा सबसे ज्यादा बंगाल में हो रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला है, फिर भी महिलाओं की इज्जत न हो, तो बंगाल को परिवर्तन चाहिए।

  • बंगाल के लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाया तो इस नारे से इतनी नफरत क्यों है? क्या भारत की संस्कृति के साथ जुड़ना गलत है? क्या महापुरुषों का नाम लेना गलत है? इन लोगों के लिए राजनीति संस्कृति से ऊपर है।

  • मुझे पश्चिम बंगाल की जनता का रुख साफ नजर आ रहा है कि परिवर्तन आएगा, कमल खिलेगा, TMC जाएगी ये तय हो चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com