महाराष्ट्र रायगढ़ में भूस्खलन की भारी तबाही- PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश की तबाही का मंंजर नजर आया और यहां रायगढ़ में भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। PM मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया।
महाराष्ट्र रायगढ़ में भूस्खलन की भारी तबाही- PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
महाराष्ट्र रायगढ़ में भूस्खलन की भारी तबाही- PM मोदी ने की मुआवजे की घोषणाPriyanka Sahu -RE

महाराष्‍ट्र, भारत। महाराष्ट्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच भूस्खलन (Landslide) ने तबाही मचाई है। बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही का मंंजर महाराष्ट्र के रायगढ़ में नजर आया और यहां रायगढ़ में हुए 3 भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

PM मोदी ने की 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा :

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के रायगढ़ भूस्खलन हादसे के मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। PMO द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों प्रत्येक लोगों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने CM श्री उद्धव ठाकरे और NDRFHQ से बात की है। NDRF टामें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहाँ हर सम्भव मदद पहुँचा रही है।

गृहमंत्री अमित शाह

रायगढ़ के तलाई गांव में भूस्खलन से करीब 35 लोगों की जान चली गई है। कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैंने उन लोगों को निकालने और उन्हें दूसरी जगह ले जाने का आदेश दिया है जो उन क्षेत्रों में रह रहे हैं जहां भूस्खलन की संभावना है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें तैनात :

बताया जा रहा है कि, बारिश और बाढ़ के चलते कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और रेस्क्यू के लिए स्थानीय प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ व नौसेना की टीमें तैनात कर दी गई है। इसके अलावा बाढ़ के चलते कई रूटों पर रेल सेवा भी निरस्त कर दी गई है।

  • तो वहीं, पुणे स्थित 12 ज्योतिर्लिगों में से एक भीमाशंकर के गर्भगृह तक पानी भर गया है। बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू में प्रशासन की मदद के लिए वेस्टर्न नेवल कमांड मुंबई ने फूड रेस्क्यू टीम और हेलिकॉप्टर भेजे हैं।

  • 7 नौसैनिक रेस्क्यू टीमें सड़कमार्ग से रत्नागिरी और रायगढ़ जिले में भेजी गई हैं।

  • कोंकण डिवीजन में अभी तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 700 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

  • रायगढ़ में 4 जगह लैंडस्लाइड होने से कई लोग फंस गए हैं, 25 लोगों को निकाला गया है और 20 अभी भी फंसे हुए हैं।

  • चिपलून कस्बा पूरी तरह से जलमग्न है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com