मुंबई में भारी बारिश साथ लाई तबाही- भूस्खलन से 2 दर्दनाक हादसे

मुंबई में भारी बारिश की मची तबाही के बीच चेम्बूर भरत नगर इलाके और विक्रोली इलाके में भूस्खलन (Landslide) से हुए दर्दनाक हादसे, 15 लोगों की गई जान।
मुंबई में भारी बारिश साथ लाई तबाही- भूस्खलन से 2 दर्दनाक हादसे
मुंबई में भारी बारिश साथ लाई तबाही- भूस्खलन से 2 दर्दनाक हादसेSyed Dabeer Hussain - RE

मुंबई, भारत। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश की तबाही मची हुई है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच आए भूस्खलन (Landslide) से 2 दर्दनाक हादसे भी हुए हैं और इन हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई है।

चेम्बूर में लैंडस्लाइड से झोपड़ियों पर गिरी दीवार :

बताया गया है कि, एक हादसा मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में हुआ है। यहां पर लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई और इस दौरान 12 लोगों की जान चली गईं है। तो वहीं, दूसरा हादसा विक्रोली इलाके में हुआ, यहां आवासी मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

भारी बारिश से हाल बेहाल मुंबई में हुए इन हादसों के बाद दोनों जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, 16 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। लैंडस्लाइड के चलते पांच मकान गिरे हैं, फिलहाल राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है।

हमने मलबे (चेंबूर में) से 2 शव बरामद किए हैं। NDRF कर्मियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने 10 शव बरामद किए। कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

NDRF इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश

विक्रोली में मलबे में 5-6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

NDRF के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार

NDRF का कहना :

तो वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का कहना है कि, भूस्खलन के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि, अंदर अभी और फंसे हो सकते हैं, जिन्हें बचाने का काम जारी है। इसके अलावा, बीएमसी ने कहा कि, ''मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।''

कब हुआ हादसा :

मायानगरी मुंबई के इलाकों में यह हादसे कब हुए, इस बारे में एक चश्मदीद की ओर से यह बताया गया कि, हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। मलबे में बच्चे भी दबे थे। हमने कई लोगों को बचाया। रिक्शे से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस को आने में कुछ समय लगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co