पश्चिम बंगाल सरकार ने नहीं हटाया लॉकडाउन- इस महीने के अंत तक बढ़ाई मियाद

पश्चिम बंगाल की सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने का फैसला लेते हुए इसकी अवधि 30 सितंबर तक कर दी है...
पश्चिम बंगाल सरकार ने नहीं हटाया लॉकडाउन- इस महीने के अंत तक बढ़ाई मियाद
पश्चिम बंगाल सरकार ने नहीं हटाया लॉकडाउन- इस महीने के अंत तक बढ़ाई मियादSyed Dabeer Hussain - RE

पश्चिम बंगाल, भारत। देश के कई राज्‍यों में अभी भी खतरनाक वायरस कोरोना ने अपने कब्‍जा जमा रखा है, जिसके चलते अभी भी रोज ही नए ममालों की पुष्टि हो रही है। इस बीच कुछ राज्‍य सरकारें अभी भी लाॅॅॅॅॅॅकडाउन न हटाने का फैसला लेते हुए इसकी मियाद को बढ़ाती जा रही हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की मियाद इस महीने के अंत तक बढ़ा दी गई है।

बंगाल सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन :

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की अवधि बुधवार को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इस बीच बंगाल की सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने का फैसला लेते हुए इसकी अवधि 30 सितंबर तक कर दी है। इस बारे में आज बुधवार को ही आधिकारिक सूचना जारी हुई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में कोरोना प्रतिबंधों और उसे लेकर दी गई छूट की समय सीमा अब 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

जारी अधिसूचना में कहा गया-

  • स्वास्थ्य सेवाओं, कानून और व्यवस्था, आवश्यक वस्तुओं और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, लोगों और वाहनों की आवाजाही सहित सभी बाहरी गतिविधियों को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाए

  • मास्क पहनना, शारीरिक दूरी बनाए रखना और स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रोटोकॉल का हर समय पालन किया जाना चाहिए।

  • सरकारी और निजी दोनों कार्यालयों को आधी जनशक्ति के साथ काम करने की अनुमति दी है।

  • स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था, कृषि उपज और अन्य आपातकालीन सेवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर, लोगों और वाहनों की आवाजाही सहित सभी बाहरी गतिविधियों को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच सख्ती से प्रतिबंधित किया जाएगा।

  • जिला प्रशासन, पुलिस आयुक्तालय और स्थानीय अधिकारी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के राज्य के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

  • प्रतिबंध उपायों का कोई भी उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और आईपीसी की संबंधित धाराओं के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

  • राज्य सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों में फिलहाल कुछ ज्यादा रियायत नहीं बरती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com