बंगाल सियासत में फिर ममता दीदी का राज- तीसरी बार CM पद की ली शपथ

पश्चिम बंगाल में TMC की मुखिया ने राज्‍य के CM पद की शपथ ले ली है, राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
बंगाल सियासत में ममता दीदी का राज- तीसरी बार CM पद की ली शपथ
बंगाल सियासत में ममता दीदी का राज- तीसरी बार CM पद की ली शपथSocial Media

पश्चिम बंगाल, भारत। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का खेला होने के बाद एक बार फिर राज्‍य की सियासत में ममता दीदी की TMC की सरकार सत्‍ता में आई है और आज 5 मई को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर ममता बनर्जी ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

राज्यपाल धनखड़ ने ममता बनर्जी को दिलाई शपथ :

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता स्थित राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई, इस दौरान उन्‍होंने बंगाली भाषा में शपथ पत्र पढ़ा। शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने सबसे पहले लोगों का धन्यवाद किया और बताया- 11:30 बजे हम कोविड पर एक मीटिंग करने वाले हैं। इसके बाद 3 बजे हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे।

मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं, उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी। हिंसा की घटना बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं शांति के पक्ष में हूं और रहूंगी।

ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री

ममता बनर्जी को राज्यपाल ने दी बधाई :

इस दौरान राज्यपाल धनखड़ ने तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। साथ ही राज्यपाल ने चुनाव बाद हिंसा का मुद्दा भी उठाते हुए एवं ममता बनर्जी को अपनी छोटी बहन बताते हुए ये बात कही-

आशा है कि, शासन संविधान और कानून के नियम के अनुसार चलेगा। हमारी प्राथमिकता इस संवेदनहीन हिंसा का अंत करना है। उम्मीद है कि, मुख्यमंत्री कानून के शासन को बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाएंगी।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

बताया गया है कि, कोविड-19 महामारी के संकट काल और गाइडलाइन्स के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह छोटा ही रखा गया है। इस दौरान सिर्फ ममता बनर्जी ने ही शपथ ग्रहण की है, इसके बलावा उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है।

बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के चुनावी युद्ध मिशन में ममता बनर्जी की TMC पार्टी ने शानदार जीत की बाजी मारी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली पार्टी भाजपा को हरा दिया है। बंगाल विधानसभा की 292 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन 2 सीटों पर चुनाव नहीं हुए। तो वहीं, इन सीटों में से TMC के खाते में 213 सीटें, जबकि भाजपा 77 सीटों पर ही सिमट गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com