महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द में स्क्रैप गोदाम में भभकी आग ने मचाया तांडव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द में एक स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है, आग की लपटें इतनी भयानक की आसमान धुएं की गुबार से ढक गया, मौके पर पहुंची दमकल की 19 गाड़ियां...
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द में स्क्रैप गोदाम में भभकी आग ने मचाया तांडव
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द में स्क्रैप गोदाम में भभकी आग ने मचाया तांडवPriyanka Sahu -RE

महाराष्ट्र, भारत। देश में महामारी कोरोना से मचे हाहाकार की रोकथाम के लिए देश में कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसी बीच भारत के अलग-अलग राज्‍यों से अनहोनी की खबरें लगातार ही सामने आ रही हैं। अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द में एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई है।

घटनास्‍थल पहुंची दमकल की 19 गाड़ियां :

मुंबई के मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी भयानक आग की सामने आई तस्‍वीरों को देख कर कहा जा सकता है कि, यहां आग ने जबरदस्‍त तांडव मचाया है, क्‍योंकि आग भभकने के बाद आग की तेेज लपटें दूर से ही नजर आ रही हैं और आसमान धुएं के गुबार से ढक गया। तो वहीं, इस बारे में यानी आग की सूचना मिलते ही आग को काबू करने केे लिए दमकल विभाग की 19 गाड़ियां घटनास्‍थल गई हैं और फायर कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

स्क्रैप मैटेरियल में लगी आग :

सामने आई जानकारी के अनुसार, आग दोपहर के वक्‍त करीब 2.44 बजे लगी। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है। अभी तक आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। गनीमत है कि, आग की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है और न ही अभी तक आग कैसे लगी, इसके कारणाें का पता चला है। हालांकि, इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

बता दें कि, मानखुर्द क्षेत्र मुंबई का एक उपनगरीय इलाका है। यहां स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग भभकी है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। यह लेवल-3 (भीषण) आग है। दमकल कर्मियों को फिलहाल काम पर लगाया गया है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co