मुंबई: 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों पर विभाग का बड़ा फैसला

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच 3 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने फैसला किया और 55 साल से ज्यादा उम्र वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छूट देते हुए घर में रहने की हिदायत दी गई है।
मुंबई: 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों पर विभाग का बड़ा फैसला
मुंबई: 55 से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों पर विभाग का बड़ा फैसलाPriyanka Sahu -RE

राज एक्‍सप्रेस। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है और भारत में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्‍य महाराष्‍ट्र है। ऐसे में केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा सलाह भी दी गई कि, 55 से अधिक आयु वालों में कोविड-19 संक्रमण का खतरा अधिक होता है यानी की इस आयु से अधिक वाले लोगों को सवाधान रहना चाहिए। इसी के चलते मुंबई पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है, जो 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर है।

क्‍या है मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला ...

दरअसल, 55 से अधिक आयु वालों में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ये फैसला किया और 55 साल से ज्यादा उम्र वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से छूट देते हुए इन सभी को घर में रहने की हिदायत दी गई है। सरल शब्‍दों में कहे तो अब इन पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा, ये पुलिसकर्मी अपने घरों में रहेंगे।

कोरोना से 3 पुलिसकर्मियों की मौत :

बता दें कि, मुंबई में पिछले दिनों घातक कोरोना वायरस से संक्रमित 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो जाने के बाद ही मुंबई पुलिस के प्रमुख परम बीर सिंह द्वारा ये कदम उठाया और अपना फैसला सुनाया है।

हमने पुलिस थानों और ट्रैफिक डिवीजनों को 55 साल से अधिक उम्र के कांस्टेबलों को छुट्टी देने के आदेश दिए हैं। गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को भी आराम करने की सलाह दी गई है।
परम बीर सिंह

बताया जा रहा है कि, कोरोना संक्रमण से मौत होने वाले 3 पुलिसकर्मियों की आयु 50 से अधिक ही थी। कोरोना संक्रमण से मौत होने वाले हेड कॉन्स्टेबल के नाम-

  • हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकांत गणपत पेंदुरकर

  • हेड कॉन्स्टेबल संदीप सुर्वे

  • शिवाजी नारायण सोनावने

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मुंबई पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और पुलिस प्रशासन की तरफ से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हैंड ग्लव्स, मास्क, फेस शील्ड, सेनेटाइजर दिया जा रहा है।

महाराष्‍ट्र में कितने कोरोना केस :

जानलेवा कोरोना वायरस से देश का सबसे ज्‍यादा प्रभावित होने वाले महाराष्‍ट्र में अब तक 8,068 मामलों की पुष्टि, जबकि 342 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। इसके आलावा महाराष्ट्र में कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com