मुंबई में नारायण राणे जमानत पर रिहा- आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात
मुंबई में नारायण राणे जमानत पर रिहा- आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनातSocial Media

मुंबई में नारायण राणे जमानत पर रिहा- आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ़्तार कर लिया गया, इसके बाद मध्यरात्रि में उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। तो वहीं, शिवसेना नेता पाटिल ने कहा, राणे को ‘ट्रामा ट्रीटमेंट’ की जरूरत है।

महाराष्ट्र, भारत। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने विवादित बयान से महाराष्ट्र में बवाल इतना तेज मचा कि, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ़्तारी तक हो गई। बीते मंगलवार को नारायण राणे को गिरफ़्तार कर लिया गया, इसके बाद मध्यरात्रि में उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया और अब उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं।

2 सितंबर को थाने में पेश होने को कहा :

मुंबई में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। नासिक पुलिस ने बताया- नासिक पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उनके ख़िलाफ़ दर्ज़ हुई FIR के संबंध में नोटिस भेजकर 2 सितंबर को थाने में पेश होने को कहा।

केंद्रीय मंत्री के साथ पुलिस ने बुरा बर्ताव किया :

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जिन्हें पहले हिरासत में लिया गया था, उन्हें अब गिरफ़्तार किया गया है। उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ दिए एक बयान के संदर्भ में रायगढ़ के महाड में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जा रहा है। तो वहीं, विधानपरिषद सदस्य प्रसाद लाड ने कहा कि, "केंद्रीय मंत्री के साथ पुलिस ने बुरा बर्ताव किया।" प्रसाद लाड ने आगे यह भी बताया, "यह आशंका भी प्रकट की कि पुलिस शायद छह बजे तक राण को मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं करेगी, ताकि उन्हें दिन में जमानत न मिले। उन्होंने दावा किया, ‘पुलिस रात में उन्हें परेशान कर सकती है। नासिक पुलिस ने जिस टीम को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भेजा है, वह अब तक वहां नहीं पहुंची है।"

बीजेपी एमएलए प्रसाद लाड ने कहा- राणे जब भोजन कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें धक्का मारा। वह करीब 70 साल के हैं। क्या इतनी उम्र के व्यक्ति के साथ ऐसा बर्ताव किया जाना चाहिए? हमें लगता है कि, उनकी जान को खतरा है। ‘राणे का जिस डॉक्टर ने चेक-अप किया, उसने कहा कि, वह शुगर के मरीज हैं, लेकिन वह उनका शुगर लेवल नहीं कर पाया। उनका ब्लडप्रेशर भी बढ़ गया है। फिलहाल यह 160/110 है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि, उसने उनका ईसीजी लिया और इस बात पर गौर करते हुए कि, वह शुगर के मरीज है, उन्हें शुगर लेवल की जांच की जरुरत है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाना चाहिए।

राणे को ‘ट्रामा ट्रीटमेंट’ की जरूरत है :

उधर, राज्य के मंत्री एवं शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने कहा कि, "राणे को ‘ट्रामा ट्रीटमेंट’ की जरूरत है ,क्योंकि वह अपना मानसिक ‘संतुलन’ गंवा बैठे हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com