महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला में धारा 144 लागू- हिरासत में BJP नेता किरीट सोमैया

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला कलेक्टर ने भाजपा नेता किरीट सोमैया के खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की और 20 और 21 सितंबर को सभा पर रोक लगाते हुए जिले में धारा 144 लागू की है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला में धारा 144 लागू- हिरासत में BJP नेता किरीट सोमैया
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला में धारा 144 लागू- हिरासत में BJP नेता किरीट सोमैयाSocial Media

महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र में कोल्हापुर ज़िला कलेक्टर ने ज़िले में धारा 144 लागू कर रखी है, जिसके तहत 20 और 21 सितंबर को 5 या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। तो वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया है। वे आज पश्चिमी महाराष्ट्र जिले का दौरा करने वाले थे।

कलेक्टर ने सोमैया के खिलाफ निषेधाज्ञा की जारी :

दरअसल बात यह है कि, भाजपा नेता किरीट सोमैया के सोमवार को कोहलापुर जाने की उम्मीद थी, इसी कारण कोल्हापुर जिला कलेक्टर ने उनके खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की थी और 20 और 21 सितंबर को सभा पर रोक लगाते हुए जिले में धारा 144 लागू की। इस दौरान भाजपा नेता किरीट सोमैया ने रविवार को दावा किया था कि, ''महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुश्रीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें कानून-व्यवस्था और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जिला अधिकारी ने कोल्हापुर में प्रवेश करने से रोक दिया।''

बता दें कि, भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा कुछ दिन पहले ग्रामीण विकास मंत्री और कोल्हापुर के कागल से विधायक मुश्रीफ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने परिजनों के नाम पर बेनामी रखने का आरोप लगाया था और बाद के मंत्री ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज भी कर दिया था।

क्‍यों लगाई धारा 144 :

मिली जानकारी के अनुसार, किरीट सोमैया आज सोमवार को पश्चिमी महाराष्ट्र जिले का दौरा करने वाले थे, उन्होंने कोल्हापुर के जिलाधिकारी द्वारा दिया गया आदेश भी दिखाया, जिसमें कहा गया है कि, सोमैया को भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत उनकी जान को खतरा व उनके दौरे के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बिगड़ने आशंका को देखते हुए जिले में उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इस दौरान आदेश में यह भी कहा गया है कि, ''पुलिस गणपति विसर्जन में व्यस्त रहेगी और सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं होगा। मुंबई के नवघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने भी सोमैया को नोटिस जारी कर कोल्हापुर प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा। सोमैया का मुलंड स्थित आवास नवघर थाना क्षेत्र में आता है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com