महाराष्ट्र में अब तक 11 पुलिस कर्मियों की कोरोना वायरस से मौत

महाराष्ट्र में अब तक कुल 11 पुलिस कर्मियों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है जबकि राज्य में कुल 1140 पुलिस कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
महाराष्ट्र में अब तक 11 पुलिस कर्मियों की कोरोना वायरस से मौत
महाराष्ट्र में अब तक 11 पुलिस कर्मियों की कोरोना वायरस से मौत Social Media

राजएक्सप्रेस। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, इस महामारी से आम लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी भी बुरी तरह जूझ रहे हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से कुल 11 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 8 पुलिस कर्मी मुंबई के थी। राज्य में 1020 कांस्टेबल और 120 अधिकारियों सहित 1140 पुलिस कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

मुंबई पुलिस के दो सहायक पुलिस उप निरीक्षकों की मौत के बाद मुंबई के धारावी में शाहू नगर पुलिस स्टेशन से जुड़े 33 वर्षीय एक सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल कुलकर्णी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। कुलकर्णी ने तीन दिन पहले सर्दी और बुखार के लक्षणों के चलते सायन अस्पताल में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। जिसके बाद शनिवार को वह अपने आवास पर मृत पाए गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सूचना देते हुए बताया कि, "कल रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह शनिवार को सुबह पांच बजे अपने सायन स्थित आवास में बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कुलकर्णी को मधुमेह की बीमारी थी। उन्हें एक उत्साही पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था"।

आपको बता दें कि शुक्रवार को नागपाड़ा में मोटर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक अन्य पुलिस कर्मी मधुकर मानें की भी कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गई थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com