TMC ने 'शहीद दिवस' रैली का किया आयोजन, भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में उमड़े लोग

तृणमूल कांग्रेस ने शहीद दिवस (Martyrs Day Program) कार्यक्रम का आयोजन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सभा को संबोधित किया।
TMC ने 'शहीद दिवस' रैली का किया आयोजन
TMC ने 'शहीद दिवस' रैली का किया आयोजनSocial Media

कोलकाता, भारत। तृणमूल कांग्रेस द्वारा आज, 21 जुलाई को शहीद दिवस (Shahid Diwas 2022) रैली का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 'शहीद दिवस' का आयोजन इस बार दो साल के बाद किया गया है। कोलकाता के धर्मतल्ला में विक्टोरिया हाउस के सामने मंच तैयार किया गया, जहां से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बारिश के बीच बड़ी संख्या में उमड़े लोग:

बता दें कि, पश्चिम बंगाल के TMC ने कोलकाता में आज 21 जुलाई को शहीद दिवस रैली का आयोजन किया। आयोजन के दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के बावजूद यहां आए लोग यहां से हिले नहीं। इस दौरान CM ममता बनर्जी ने कहा कि, "आज इतनी बारिश हुई है, सड़कों पर पानी भरा हुआ है, लेकिन आप यहां से नहीं हिले। 21 जुलाई को बारिश होती है ये ईश्वर, अल्लाह की मेहरबानी है। BJP और सीपीआई (एम) बारिश देखकर हंस रही थी।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, "भाजपा हर जगह सरकार तोड़ रही है, भाजपा का यही काम है। बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश की लेकिन हरा नहीं सकी। 2021 में जनता ने उन्हें दिखा दिया।"

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, "अब तो मूढ़ी पर GST लग गई है, तो क्या भाजपा के लोग अब मूढ़ी नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी, दही पर GST लगी है। लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी GST... ये बताएं कि मरने पर कितनी GST लगेगी।"

शहीद दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, "लाखों नौकरियां खत्म हो गई है और अब नई स्कीम आई है 'अग्निपथ'... मैं कहती हूं कि आर्मी का कोई विकल्प नहीं होता है, आर्मी तो आर्मी होती है।"

शहीद दिवस पर ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, "बंगाल में कई योजनाओं को बंद कर दिया गया। केंद्र सरकार अगर बंगाल की बकाया राशि नहीं देगी तो हम दिल्ली तक जाएंगे और घेराव करेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com