महाराष्ट्र में भड़की हिंसा- पुलिस पर हुआ पथराव
महाराष्ट्र में भड़की हिंसा- पुलिस पर हुआ पथरावSocial Media

महाराष्ट्र में भड़की हिंसा- पुलिस पर हुआ पथराव

महाराष्ट्र में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ से तनाव का माहौल है, इस दौरान जबरदस्ती ही दुकानें बंद करवाई जा रही हैं, पुलिस पर पथराव हुआ है।

महाराष्ट्र, भारत। त्रिपुरा हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र के कई शहरों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं होने से आज भी तनाव का माहौल बना हुआ है। तो वहीं, भारत बंद के आह्वान ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हिंसक मोड़ ले लिया है।

जबरदस्ती बंद करवाई जा रही हैं दुकाने :

बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ से तनाव जैसा माहौल बना हुआ है। नांदेड़ में तो जबरदस्ती ही दुकानें बंद करवाई जा रही हैं, इतना ही नहीं पुलिस पर पथराव भी हुआ है। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा घटना के विरोध में ये प्रदर्शन किया जा रहा था। नांदेड़ में मुस्लिम संगठनों ने सड़कों पर आ गए एवं प्रदर्शन करने लगे, इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई और फिर देखते ही देखते कुछ ही देर में ये प्रदर्शन हिंसक हो गया। दुकानों को जबरदस्ती बंद करवाया जाने लगा, भारी संख्या में सड़कों पर पत्थर तक फेंके गए और पुलिस संग भी हाथापाई की घटना होने लगी। हालांकि, अब मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में मोर्चे निकाले गए और हिंसा की गई :

इस बीच इस हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई, जिसमें उन्‍होंने कहा- बावजूद इसके महाराष्ट्र में मोर्चे निकाले गए और हिंसा की गई, हिंदू समाज के लोगों की दुकानें जलाई गईं, मैं इसकी निंदा करता हूं। त्रिपुरा में जो घटना घटी ही नहीं उसे लेकर महाराष्ट्र में हो रहे दंगे बिल्कुल ग़लत हैं। त्रिपुरा में मस्जिद को जलाया गया इसकी अफवाह फैलाई गई। वहां की पुलिस ने उस मस्जिद की फोटो भी जारी की है।

गृह मंत्री ने शांत बनाए रखने की अपील की :

इस बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सभी से शांत बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, "स्थिति नियंत्रण में है। मैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमें सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की जरूरत है, मैं सभी से अपील करता हूं। मैं पुलिस से भी स्थिति को नियंत्रित करने की अपील करता हूं। संयम और शांति बनाए रखें।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com