बंगाल में मंडराया चक्रवात मोचा का खतरा: CM बनर्जी बोली- डरने की जरूरत नहीं, बचाव के सारे इंतजाम किए है
पश्चिम बंगाल, भारत। बंगाल की खाड़ी के ऊपर तूफान मोचा का खतरा मंडराया हुआ है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही चक्रवात मोचा का असर आज सोमवार (08 मई) से 40 से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं के साथ दिखने की संभावना है। इस बीच चक्रवात मोचा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है।
हम तटीय इलाकों से लोगों को बचाएंगे :
इस दौरान चक्रवात मोचा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से इस चक्रवात से न डरने की बात कहते हुए कहा है कि, ''हम स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं, अगर 10 और 11 मई को हालात बिगड़ते हैं तो हम तटीय इलाकों से लोगों को बचाएंगे। इसके बाद यह चक्रवात बांग्लादेश और फिर म्यांमार की ओर बढ़ जाएगा। चक्रवात से डरने की जरूरत नहीं है, हमने बचाव के सारे इंतज़ाम किए हैं।''
दरअसल, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जानकारी सामने आई है कि, चक्रवात मोचा का मार्ग अगले दो दिनों में साफ होने की उम्मीद है। लाल सागर बंदरगाह शहर के नाम पर यमन द्वारा चक्रवात का नाम सुझाया गया था, जिसे 500 साल पहले दुनिया में कॉफी पेश करने के लिए जाना जाता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से सोमवार को क्षेत्र के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके 9 मई के आसपास बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव के रूप में तेज होने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके मार्ग और गहनता का विवरण दिया जाएगा। आईएमडी ने कहा कि सिस्टम लगातार निगरानी में है और नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।