अल नीनो
अल नीनोSyed Dabeer Hussain - RE

नासा को दिखाई दी धरती पर गर्म हवाएं, जारी की भीषण गर्मी की चेतवानी

देश के कई हिस्सों में तापमान पहले से ही काफी अधिक हो चुका है। वहीं कई राज्यों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

राज एक्सप्रेस। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी यानि नासा के द्वारा एक नक्शा जारी किया गया है, जिसमें अल नीनो के शुरूआती लक्षण दिखाई दे रहे हैं। नासा (NASA) ने अपनी एक सैटेलाइट (Satellite) के जरिए इन तस्वीरों को निकाला है, जिनमें धरती पर गर्म लहरों को बहते हुए देखा जा रहा है। जिसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है, और इसका असर बारिश पर भी देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में तापमान पहले से ही काफी अधिक हो चुका है। वहीं कई राज्यों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस बीच वैज्ञानिकों ने अल नीनो (El Nino) के कारण भीषण गर्मी की चेतवानी भी जारी कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि अल नीनो क्या है? और इसका मानसून से क्या संबंध है?

क्या है अल नीनो?

बता दें कि अल नीनो ऐसी गर्म हवाएं हैं जो भूमध्य रेखा पर पूर्व की ओर चलती हैं और प्रशांत महासागर की सतह को गर्म करती हैं। इस बदलाव के चलते समुद्र की सतह का पानी तेजी से गर्म होना शुरू हो जाता है। जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो जाता है। इसके बाद गर्म पानी आगे बढ़ने लगता है और गर्मी भी बढ़ती जाती है। जबकि इसके नीचे ठंडा पानी आता है और फिर वह भी गर्म होना शुरू हो जाता है।

मानसून और अल नीनो

दरअसल बीते कुछ सालों में ऐसा देखा गया है कि जब भी अल नीनो हुआ है, तब बारिश कम हुई है। जबकि कई बार तो सूखे के हालात भी पैदा हो गए। साल 2009 की बात करें तो इस दौरान अल नीनो के कारण सामान्य से 78.2 फीसदी कम बारिश देखने को मिली थी। वही इस साल भी अली नीनो को काफी मजबूत बताया जा रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल भी बारिश कम हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com