कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?
कौन हैं द्रौपदी मुर्मू?Social Media

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू? बीजेपी ने बनाया है जिन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घोषित किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? चलिए हम बताते हैं आपको।

राज एक्सप्रेस। देश में इन दिनों राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। विपक्ष ने अपनी तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। तो इधर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घोषित किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किसकी जीत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? चलिए हम बताते हैं आपको।

द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?

द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। उन्होंने बीजेपी पार्टी को साल 1997 में ज्वाइन किया था और इसके बाद कई बड़े पदों को संभाल चुकी हैं। इसके अलावा यदि वे राष्ट्रपति चुनाव में सफल रहती हैं तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म और पढ़ाई :

उड़ीसा के मयुरभंज में द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। मुर्मू के पिता का नाम बिरांची नारायण टुडूपेशा है और उनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है। द्रौपदी मुर्मू ने रामादेवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

द्रौपदी मुर्मू के कार्य :

  • साल 1979 से 1983 : सिंचाई और बिजली विभाग, उड़ीसा (जूनियर असिस्टेंट)

  • साल 1994 से 1997 : श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर (टीचर)

द्रौपदी मुर्मू का राजनैतिक करियर :

  • साल 2000 से 2004 : उड़ीसा सरकार में राज्यमंत्री (ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य विभाग)

  • साल 2002 से 2004 : राज्यमंत्री (पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग)

  • साल 2002 से 2009 : बीजेपी के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

  • साल 2006 से 2009 : बीजेपी के एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

  • साल 2013 से अप्रैल 2015 : एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

  • साल 2015 से 2021 : झारखंड की राज्यपाल।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com