राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
राष्ट्रीय विज्ञान दिवसRaj Express

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानिए इसका उद्देश्य और महत्व

सर रमन के योगदान को देखते हुए और इस दिन को मनाने के लिए हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला किया गया।

राज एक्सप्रेस। हर साल 28 फरवरी नेशनल साइंस डे यानि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन भारत के मशहूर वैज्ञानिक सीवी रमन (CV Raman) के द्वारा 'रमन प्रभाव (Raman Effect)' का अविष्कार किया गया था। सर रमन के योगदान को देखते हुए और इस दिन को मनाने के लिए हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला किया गया। आपको बता दें कि सीवी रमन को विज्ञान की दिशा में अपने योगदान के लिए भारत सरकार ने नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया था। ऐसे में चलिए जानते हैं इस दिन के बारे में खास बातें।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य :

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य देश की तरक्की को नए आयाम देना है। विज्ञान में आज रोजाना नए अविष्कार हो रहे हैं, जिनमें देश को भी कदम मिलाकर आगे बढ़ने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने और इसका महत्व समझाने के उद्देश्य से ही आज इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

देशभर में किये जाते है आयोजन :

इस दिन को धूमधाम से मनाने के लिए शिक्षण संस्थानों से लेकर विज्ञान से जुड़े कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान विज्ञान पर डिबेट, स्पीच, कॉम्पिटीशन आदि रखे जाते हैं। इसके अलावा विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन भी होता है, जहां बच्चों को नई बातें सीखने का मौका मिलता है।

क्या है इस साल की थीम?

हर साल इस खास दिन को एक थीम पर मनाया जाता है। साल 2023 के लिए यह थीम 'वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान' निर्धारित की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com