कोरोना संकट: सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से उठता सवाल, क्या आगे बढ़ेगा लॉकडाउन?

कोरना वायरस संकट के बीच सरकार व बैंकों ने जो बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है वह 3 महीने के लिए है, ऐसे में सवाल यह है कि, क्या 21 दिन का लॉक डाउन और आगे बढ़ेगा?
कोरोना संकट: सरकार द्वारा की गई घोषणाओं  से उठता सवाल, क्या आगे बढ़ेगा लॉकडाउन?
कोरोना संकट: सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से उठता सवाल, क्या आगे बढ़ेगा लॉकडाउन?Neha Shrivastava - RE

राज एक्सपेस। महामारी का रूप धारण कर चुका कोरोना वायरस से निपटना एक बड़ी चुनौती है और इन दिनों दुनियाभर के देश इस वायरस की जंग से लड़ रही है। भारत भी एक घनी आबादी वाला मुल्क है, यहां भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस वायरस के खतरे से बचाने के लिए 21 दिन का लोक डाउन किया गया। इसके कारण अधिकतर लोग अपने अपने घरों में मौजूद हैं। गरीब लोगों की सहायता करते हुए सरकार व अन्य बैंको ने भी 3 महीने के लिए आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। आइए अब हम इस जानकारी से रूबरू होते हैं कि, कोरोना के इस दौर में सरकार द्वारा अभी तक क्या -क्या एलान किए गए, जिससे लोगों को मदद मिल रही है। साथ ही यह भी बताते चले कि अभी तक जो सहायता की जा रही है, वह 3 महीने तक के लिए की गई है।

सरकार द्वारा राहत पैकेज का किया ऐलान:

लॉकडाउन के चलते पूरा भारत बंद है, जिससे सभी तरह की आर्थिक गतिविधियां थम सी गई, उपजी आर्थिक तबाही के हालातों को देखते हुए आम लोगों और खासकर गरीबों को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने 1.70 लाख के बड़े राहत पैकेज का ऐलान कर आर्थिक मदद मुहैया कराइ ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहें इसलिए ये सहायता की गई, जो इस प्रकार है:

  1. PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले 3 महीने तक 80 करोड़ गरीब लोगों को गेहूं या चावल फ्री में दिया जाएगा।

  2. गरीब लोगों को वर्तमान में मिल रहे अनाज के अलावा 5 किलो गेहूं और 1 किलो दाल दिया जाएगा।

  3. 8.70 करोड़ किसानों के अकाउंट में अप्रेल के पहले हफ्ते में 2 हजार रूपये दिए जाएंगे।

  4. मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 202 रूपये दी जाएगी, जो पहले 182 रूपये थी।

  5. सरकार बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग को 3 महीने तक 1000 रूपये ज्यादा पेंशन देगी।

  6. कोरोना संकट के बीच तैनात स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को 50 लाख के बीमा का ऐलान किया गया।

  7. जन-धन-खाता वाली महिलाओं को 3 महीने तक 500 रूपये दिए जाएंगे।

  8. उज्जवला योजना के तहत सभी महिलाओं को 3 महीने तक सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे।

  9. स्वयं सहयता समूहों को मिलने वाली 10 लाख की राशि को बढ़ा कर 20 लाख किया गया।

  10. EPF से 3 महीने तक की सैलरी या 75% तक पैसा निकाला जा सकेगा।

  11. 100 कर्मचारी वाली कंपनियों को सरकार 3 महीने तक EPF देने का ऐलान किया है।

RBI ने भी ग्राहकों के लिए खोला ये पिटारा

वित्त मंत्री की घोषणाओं के 21 घंटे बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मिशन मोड में आते हुए यह बड़े ऐलान किए:

  1. रेपो रेट में 75 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई।

  2. रेपो रेट 5.1% से 4.4% की गई।

  3. रिवर्स रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई।

  4. रिवर्स रेपो रेट 90 बेसिस प्वाइंट घटाकर 4% की गई।

  5. सभी तरह के लोन पर सभी बैंकों से तीन महीने तक- EMI और ब्याज ना लेने पर रोक।

  6. RBI ने बैंकों से ऋण देने को बढ़ावा देने को कहा है।

  7. कच्चे तेल के दामों में कमी से हमें मंहगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

  8. आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों में कमी आएगी।

  9. सभी बैंकों के सीआरआर में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती।

  10. आरबीआई के उपायों से मार्केट में 3.7 लाख करोड़ की लिक्विडिटी आएगी।

क्या 21 दिन का लॉक डाउन 3 महीने के लिये बढ़ेगा?

कोरोना की स्थिति और सरकार द्वारा 3 महीने के लिये आर्थिक सहायता पैकेज के बड़े-बड़े ऐलान को देखते हुए ऐसा लगता है कि, यह लॉकडाउन 21 दिन से भी आगे बढ़ सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गौर करने वाली बात यह कि, सरकार ने जो पैकेजों का ऐलान किया हैं वह 3 महीने के लिए किया हैं, वहीं देखा जाये तो फिलहाल अभी भारत कोरोना महामारी के खतरे के चलते सेकंड स्टेज से गुजर रहा रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि, इस वायरस की महामारी और अधिक ना बढ़ जाएऔर थर्ड स्टेज पर ना पहुंचे इसके लिए सावधानी बरती जा रही है। अगर हालात और ज्यादा अधिक खराब होते नजर आए तो 21 दिन का लॉकडाउन और आगे बढ़ सकता है। इस बारे में सोशल मीडिया पर अधिक चर्चाएं भी हो रही है और आम जनता से अपील की जा रही है और लोगों को सलाह दी जा रहे हैं कि, लॉकडाउन का पालन करें।

अगर यह फ्लॉप हुआ तो लॉक डाउन को आगे बढ़ाते हुए 30 जून तक कर दिया जएगा। भारत देश के सभी देशवासी इसे गंभीरता से ले और इसे सफल बनाएं। अगर इसे सफल बनाने में थोड़ी भी चूक या लापरवाही हुई तो जनता को 21 दिनों की जगह 3 महीने के लिए घरों में कैद रहना पड़ सकता है। अब यह आम जनता के हाथ में है कि 21 दिन के लॉकडाउन का पालन कर इस जंग से जीत लिया जाए या फिर 3 महीने तक और इंतजार किया जाए घरों से बाहर निकलने का।

वायरस फैलने की होती है 4 स्टेज

बता दे कि, महामारी कोरोना के कारण भारत फिलहाल अभी सेकंड स्टेज पर है और जब भी कोई महामारी करती है तो इसके चार स्टेज होते हैं, वह कौन-कौन से 4 स्टेज है, इस बारे में भी हम आपको बता देते हैं।

  • पहली स्टेज वो होती है, जब वायरस के बारे में पता चलता है और कुछ मामले सामने आते हैं।

  • जब वायरस दूसरी स्टेज में जाता है, तो वह एक से दूसरे को अपनी चपेट में लेता है। कोई व्यक्ति विदेश से किसी दूसरे देश में आए तो वहाँ भी वायरस की दहशत फैलने लगती है।

  • तीसरे स्टेज पर आने पर इस वायरस से भयाभय जैसी स्थिति पैदा होने लगती है और भारत पूरी तरह से यह कोशिश कर रही है कि, इस स्टेज तक न पहुंचे। वायरस के तीसरी स्टेज तक जाना मतलब है कि, यह वायरस देश के वातावरण के हिसाब से खुद को ढाल लेता है।

  • चौथी स्टेज में यह वायरस देश के अंदर ही बड़े भौगोलिक स्तर पर बीमारी अपने पैर जमा लेती है

इतना ही नहीं, भारत में 'कोरोना वायरस' के बढ़ते मामलों को देखते हुये गृह मंत्रालय ने की ओर से यह ऐलान भी किया था कि, कोरोना वायरस से किसी व्यक्ति की मौत होने पर उसके परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा या कहे सहायता राशि मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com