दिल्ली में 4 सितंबर को विश्व शांति शिखर सम्मेलन का होगा आयोजन

नई दिल्ली में सितम्बर 2019 में विश्व शांति सम्मलेन के आयोजन में सतत विकास के लिए कानून बनाने की मांग की जाएगी।
विश्व शांति शिखर सम्मेलन
विश्व शांति शिखर सम्मेलनNeha Shrivastava-RE
Author:

राज एक्सप्रेस। एच.डब्ल्यू.पी.एल विश्व शांति शिखर सम्मेलन आगामी 4 सितंबर 2019 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, रूस, जाम्बिया, और संयुक्त राज्य अमेरिका में 87 देशों में 130 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया जा रहा है, शांति सम्मलेन में एच.डब्ल्यू.पी.एल अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय अभिनेताओं, नागरिकों समाज एवं संगठनों व सरकार के सहयोग से संयुक्त राज्य अमेरिका भी शामिल है।

क्या है सम्मेलन का विषय:

इसमें सतत विकास के कानून बनाए जाने की मांग प्राथमिकता होगी। वैसे सम्मलेन का विषय है-स्थायी शांति व सतत विकास के लिए डी.पी.सी.डब्लू का कार्यान्वयन। उम्मीद की जाती है कि, इससे युध्द की समाप्ति, शांति के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय कानून की स्थापना डी.पी.सी.डब्लू यानी डिक्लेरेशन आफ पीस एवं सेस्सेशन आफ वार के आधार पर हो सकेगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य :

ज्ञात हो कि, डिक्लेरेशन आफ पीस एवं सेस्सेशन आफ वार एक व्यापक दस्तावेज है, जो संघर्षों को रोकने और हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समाज के सदस्यों की भूमिका को स्पष्ट करता है और एक मसौदा प्रस्ताव के रूप में संयुक्त राष्ट्र में पेश किए जाने की प्रक्रिया में है। यह इस परियोजना को बढ़ावा देते हैं, जिसने अपने संबंधित राष्ट्रीय नेताओं को लिखे हस्ताक्षर और शांति पत्रों के माध्यम से 195 देशों से 1.5 मिलियन लोगों समर्थन प्राप्त किया है।

शांति कानून स्थापना पर होगी चर्चा:

दक्षिण कोरिया में 18 से 19 सितंबर तक 2 दिनों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञों, विश्वासपात्र नेताओं, विद्वानों, युवाओं और महिला संगठनों और मीडिया व्यक्तियों की उपस्थिति में सतत विकास के लिए शांति कानून स्थापना पर चर्चा होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com