PM मोदी के जन्‍मदिन पर बना वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस साल की शुरुआत से ही भारत में दो वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन शुरू किया गया, जो अब तक जारी है, लेकिन आज PM नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के मौके पर कोरोना वैक्सीनेशन ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।
PM मोदी के जन्‍मदिन पर बना वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
PM मोदी के जन्‍मदिन पर बना वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्डTwitter

राज एक्सप्रेस। पिछला साल 2020 कोरोना के चलते दुनियाभर के लिए काफी बुरा साबित होने के बाद नए साल की शुरुआत कई देशों में कोरोना की वैक्सीन को आपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के साथ हुई। इन देशों में भारत का नामा भी शामिल है। इस साल की शुरुआत से ही भारत में दो वैक्सीन के साथ वैक्सीनेशन शुरू किया गया, जो अब तक जारी है, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन के मौके पर कोरोना वैक्सीनेशन ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

वैक्सीनेशन ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड :

दरअसल, अब एक साल से ऊपर हो गया है और कई देशों में कोरोना का आतंक अब भी छाया हुआ है। ऐसे में जब तक कोरोना की कोई प्रमाणित दवाई नहीं बन जाती तब तक दुनियाभर के देश कोरोना की वैक्सीन पर ही निर्भर है, ऐसे में भारत में जारी वैक्सीनेशन के बीच एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। क्योंकि, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्‍मदिन है और इस मौके पर देशवासियों को कोरोना वैक्सीनेशन दी गई। वहीं, जब शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे तक हुए वैक्सीनेशन का आंकड़ा देखा गया तो यह आंकड़ा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका था। बता दें, शुक्रवार की शाम तक देशभर में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।

2.5 करोड़ से अधिक डोज :

आज भारत में बहुत ही तेजी से वैक्सीनेशन जारी है। इसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि, 2.5 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा सकती हैं। बता दें, BJP ने PM मोदी के जन्‍मदिन पर वैक्सीनेशन की दर को दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा था। जिसे कर दिखाया गया है। यदि को-विन द्वारा दर्शाए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो, शाम पांच बजकर 10 मिनट तक देशभर में कुल 2,00,41,136 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ हैं। जबकि देशभर में अब तक कुल 78.68 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका हैं। बता दें, यह एक महीने से भी कम समय में चौथा मौका है जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ हो।

वैक्सीनेशन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी :

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक -

  • भारत में 85 दिन में वैक्सीनेशन ने 10 करोड़ का आंकड़ा छुआ था।

  • भारत ने अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़ा छुआ।

  • 24 दिन में भारत को 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में लगा।

  • 20 दिन बाद यानी 6 अगस्त को भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ पर पहुंच गया था।

  • 6 अगस्त के 19 दिन बाद देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 60 करोड़ था। जबकि, मात्र 13 दिनों बाद वैक्सीनेशन का आंकड़ा 60 करोड़ था।

  • 13 सितंबर को भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

  • वहीं, आज यानी शुक्रवार को वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 करोड़ से ज्यादा लोगों का रहा। इसका मतलब है कि न्यूजीलैंड की पूरी आबादी से 4 गुना से भी ज्यादा।

BJP का कार्यक्रम :

बताते चलें, BJP ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि, 'वे कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में मदद करें। पार्टी चाहती है कि, शुक्रवार को रेकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हों।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com