जो तीसरा बच्चा पैदा करे उससे वोट का हक छीन लो : बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने आबादी नियंत्रण का अनोखा फार्मूला सुझाया है। उन्होंने कहा कि आबादी नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने का समय आ गया है।
जो तीसरा बच्चा पैदा करे उससे वोट का हक छीन लो : बाबा रामदेव
जो तीसरा बच्चा पैदा करे उससे वोट का हक छीन लो : बाबा रामदेव Social Media

राज एक्सप्रेस। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि, कानून ऐसा हो कि जो दो के बाद तीसरा बच्चा पैदा करे उससे वोट देने का अधिकार छीन लिया जाए। चौथा हो तो उस बच्चे को भी मताधिकार से वंचित कर दिया जाए। लोगों को बच्चे पैदा करने की आजादी है पर हद से ज्यादा नहीं। एक हद से ज्यादा आबादी बोझ होगी। कई देशों ने इसे नियंत्रित करने कदम उठाए गए हैं। हमारे देश में भी होना ही चाहिए। दो ही बच्चे अच्छे हैं।

योग गुरु रामदेव ने कहा कि अगर देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनना है तो ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। हमें पेट्रोलियम पदार्थ का इम्पोर्ट करने के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता है। इसी तरह खाद्य तेल के इम्पोर्ट में भी बहुत अधिक पैसा खर्च हो रहा है। भारत कृषि प्रधान देश है। यहां पाम तेल के उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में काम करने की जरूरत है। इससे किसानों को रोजगार मिलेगा और देश का पैसा बचेगा। देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर की हो इसके लिए हम नागरिकों को भी कठिन परिश्रम करना होगा।

योग गुरु रामदेव ने कहा कि विदेशी कंपनियां पतंजलि के बारे में भ्रम फैला रही हैं कि उसके दिन ठीक नहीं चल रहे। सच ये है कि पतंजलि ने 5000 करोड़ की कंपनी रुचि सोया का अधिग्रहण किया है। विदेशी कंपनियों को सपने में भी मैं ही दिखता हूं। आगे पतंजलि का टर्नओवर 25 हजार करोड़ का होगा। यह एफएमसीजी का सबसे बड़ा ब्रांड होगा। उनकी कोशिश होगी कि पतंजलि और रुचि सोया की ग्रोथ 200 से 300% रहे ताकि देश को फायदा मिल सके। योग गुरु ने कहा कि, कड़ी मेहनत करने और चैन की नींद सोने के लिए रोज हर किसी को सुबह 20-25 मिनट योग करना चाहिए।

बता दें, राज्य सभा में 'जनसंख्या विनियमन विधेयक, 2019' पेश किया जा चुका है। जिसके तहत दो से ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाले लोगों को दंडित करने और सभी सरकारी लाभों से भी वंचित करने का प्रस्ताव है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com