भारतीय और विश्व इतिहास में 09 सितंबर
भारतीय और विश्व इतिहास में 09 सितंबरS0cial Media

भारतीय और विश्व इतिहास में 09 सितंबर

भारतीय और विश्व इतिहास में 09 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 09 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनी' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया था।

1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की थी।

1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेजो के बीच उड़ीसा के काप्टेवाडा में संघर्ष हुआ था।

1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय'में रूपांतरित हो गया।

1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए थे।

1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फेग राष्ट्रपति बने।

1939 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची थी।

1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे थे।

1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 - युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।

1979 - जोगेन्द्रनाथ हजारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

1991 - तजाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खतिाब जीता।

2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फाइनल में हराया।

2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस खिताब जीता।

2004 - फिलस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

2005 - चीन के बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।

अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।

2007 - वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 -हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को'साहित्य महोपाध्याय'अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाजात दी।

2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010 -'दादा साहब फाल्के पुरस्कार'देने का निर्णय लिया गया।

2011- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा'है।

2012 - ईराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य लोग घायल हुए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co