भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्तSocial Media

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :-

1642: डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया था।

1645: स्वीडन और डेनमार्क ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

1784: भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश किया गया।

1814: दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच समझौता हुआ।

1892: अमेरिकी समाचार पत्र एफ्रो अमेरिकन का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू।

1898: जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया था।

1902: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।

1913: इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया था।

1951: भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।

1956: लोकसभा में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक पारित।

1960: अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ था।

1993: वाशिंगटन में इजरायल एवं फलस्तीन के बीच शांति समझौता।

1993: थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोगों की मौत।

1994: अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।

1999: लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक आमार मऐबेला (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।

2008: विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहां की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।

2008: भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया।

2012 : लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com