भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबरSocial Media

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1739 - रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।

1803 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाए के युद्ध में मराठा सेना को हराया था।

1857 - रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए थे।

1903 - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ मेहरअली का जन्म हुआ था।

1908 - हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ था।

1917 - विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म हुआ था।

1929 - बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ था।

1935 - हिंदी और पंजाबी फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म हुआ था।

1939 - विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड का निधन हुआ था।

1956 - पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किए थे।

1956 - भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश।

1958 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया था।

1969 - आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन।

1970 - अब्दुल रजाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने थे।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com