भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबरSocial Media

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया था।

1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया था।

1859 - सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ था।

1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ था।

1932 - डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में 'दलितों' के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

1932 - बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।

1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई थी।

1950 - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ था।

1965 - यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

1979 - घाना ने संविधान अपनाया था।

1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया था।

1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

2003 - फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।

2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ यांगून शहर में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे थे।

2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह पर पानी के होने की पुष्टि की।

2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

2014 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co