भारत एवं विश्व इतिहास में 29 नवंबर
भारत एवं विश्व इतिहास में 29 नवंबरSocial Media

भारत एवं विश्व इतिहास में 29 नवंबर

भारत एवं विश्व इतिहास में 29 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहास में 29 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1516 - फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या हुई थी।

1775 - सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया था।

1830 - पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ था।

1870 - ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ था।

1889 - बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में 'ग्लास हाउस' की आधारशिला रखी गई थी।

1916 - अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी।

1944 - अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया था।

1947 - भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।

1949 - पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे थे।

1961 - दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये थे।

1970 - हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।

1987 - कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत हुई थी।

1989 - तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया था।

1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।

1999 - महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला था।

2001 - अफगान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए थे।

2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया था।

2005 - तक बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

शिवराज सिंह चौहान - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे।

2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल 'हत्फ़-4', जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।

2007 - जनरल अशरफ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की थी।

2008 - 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।

2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया था।

1935 - गुरबचन सिंह सालारिया(परमवीर चक्र से सम्मानित) का जन्म हुआ था

1913 - अली सरदार जाफ़री (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित) प्रसिद्ध शायर का जन्म हुआ था

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com