भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरी
भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरीSocial Media

भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरी

भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1561 - मुगल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम खा की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई थी।

1606 - ब्रिटेन में तख्त के खिलाफ साजिश करने वाले गाइफाक्स को मौत के घाट उतार दिया गया था।

1865 - अमेरिका में 'दासता उन्मूलन' संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ था।

1884 - रूसी फौजों ने अफगानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया था।

1893 - ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया था।

1915 - 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने रूस केखिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था।

1953 - आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी।

1957 - अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ था।

1958 - अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1962 - अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

1963 - मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।

1966 - सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लॉन्चिंग की।

1968 - प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

1971 - पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1974 - पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये।

1979 - चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

1984 - विश्व के नौ गरीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की।

1985 - दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।

1988 - पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

1989 - कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।

1992 - 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता; न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।

1995 - इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द 1996 - श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

1998 - मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।

1999 - अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ

1999 चुनी गईं, येवगेनी काफेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।

2000 - हवाला केस के सभी आरोपी बरी हुए थे।

2002 - झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 - पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर अब्दुल कादिर खान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त।

2005 - जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने। बांग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय श्रृंखला 3-2 से जीत

2008 - उत्तर प्रदेश को पाँच वर्ष के भीतर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने 6168 करोड़ रुपये की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था।

केन्द्र सरकार ने 'भारतीय स्टेट बैंक' के राइट इश्यू के जरिये लगभग 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने की मंज़ूरी दी थी।

भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट कानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया था।

2010 - हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com