भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबरSocial Media

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1748-फ्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ था।

1860-गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

1888-इतिहासकार रमेश चंद्र मजूमदार का जन्म हुआ था।

1910-भारत के आठवें राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म हुआ था।

1910-हिंदी सिनेमा के अभिनेता मोतीलाल का जन्म हुआ था।

1919-भारत के प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का जन्म हुआ था।

1952-इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।

1959-भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर किये हए थे।

1962-हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का निधन हुआ था।

1971-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

1971-भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया था।

1977-मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित हुई थी।

1984-हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की थी।

1995-अमेरिका डेविस कप में चैंपियन बना।

2003-अशोक गहलोत 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

2004-पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड चुना गया।

2006-फिलीपींस के एक गाँव में आये तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

2008-प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

2012-सीरिया में हुए मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com