भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 दिसंबर
नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकम्प से 37 हजार लोगों की मौत हुई थी।
1865 - सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि और पत्रकार रुडयार्ड किपलिंग का महाराष्ट्र के बंबई में जन्म हुआ था।
1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन।
1906 - अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की ढाका में स्थापना हुई थी।
1919 - लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश।
1922 - सोवियत संघ (यूएसएसआर) की स्थापना हुई।
1935 - प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म।
1938 - वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।
1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा फहराया।
1947 - रोमानिया के नरेश का त्यागपत्र के साथ देश में राजशाही का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी थी।
1971 - जाने माने भारतीय वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हुआ था।
1975 - हिन्दी के कवि और गजलकार दुष्यंत कुमार का निधन।
2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई थी।
2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था।
2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई।
2018 - भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का निधन।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।