भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 दिसंबर
नई दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 31 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :
1600 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।
1781 - अमेरिका में पहला बैंक 'बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका खुला था।
1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ था।
1929 - महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
1944 - अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत। द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1949 - विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी थी।
1964 - इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया था।
1983 - ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
1997 - मोहम्मद रफीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
1998 - रूस द्वारा कजाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी।
2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया।
2014 - चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोगों की मौत और 49 अन्य घायल।
2019 - विश्व स्वास्थ्य संगठन को वुहान से अज्ञात कारणों से निमोनिया के मामलों की सूचना मिली। बाद में इसे कोविड-19 बताया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।