क्या आप भी लिपस्टिक लगाते समय करती हैं ये गलतियां

लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। चाहे आप किसी पार्टी में जा रही हो, ऑफिस या कॉलेज सिर्फ लिपस्टिक लगाने से ही आपका लुक चेंज हो जाता है, लेकिन लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय गलतियां करती हैं।
लिपस्टिक लगाते समय क्या आप भी करती हैं ये गलतियां
लिपस्टिक लगाते समय क्या आप भी करती हैं ये गलतियां Image by Karolina Grabowska from Pixabay

राज एक्सप्रेस। लड़कियों के चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक लिपस्टिक ही उनके पूरे लुक को बदलने के लिए काफी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, ज्यादातर लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय बहुत सारी गलतियां कर बैठती हैं। आइए जाने वो कौन सी गलतियां हैं, जो लड़कियां लिपस्टिक लगते समय करती हैं।

बार-बार कोट लगाना :

अक्सर लड़कियां अपने होंठों को और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए एक ही लिपस्टिक के कई कोट लगाती हैं, लेकिन ऐसा करने से आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी दिखती है।

हर लिपस्टिक के साथ लाइनर का यूज़:

जरूरी नहीं है कि, लिप लाइनर हर तरह की लिपस्टिक के साथ अच्छा लगे। अगर आप क्रेऑन, लिक्विड लिपस्टिक या मैट लिपस्टिक लगा रहीं है, तो लिप लाइनर का यूज करने से बचें। लाइनर की जरूरत ज्यादातर ग्लॉसी लिपस्टिक में होती है, क्योंकि उनके फैलने का डर रहता है, इसलिए उनके साथ लाइनर लगाना जरूरी होता है।

गलत लिप-लाइनर यूज़ करना :

कई लड़कियां एक ही लिप लाइनर के शेड्स यूज़ करती हैं, लेकिन ये जरुरी नहीं कि, यह स्किन टोन के हिसाब से मैच हो। अच्छा होगा कि, आप लिपस्टिक शेड्स से मैचिंग डार्क कलर के ही लिप लाइनर ही लगाएं। आप चाहें तो रोजमर्रा के लिए लाइट, न्यूड, पीच कलर का लिप लाइनर भी लगा सकती हैं।

होठों का मेकअप न करना :

अगर आपको लगता है कि, मेकअप सिर्फ चेहरे का होता है तो आप गलत है। लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले होंठों का मेकअप करना भी जरूरी होता है। इसके लिए पहले लिप स्क्रब करें और फिर फाऊंडेशन और प्राइमर लगाएं। इसके बाद ओकेशन के हिसाब से लिपस्टिक लगाएं।

ड्राई लिपस्टिक का अधिक इस्तेमाल :

ड्राई लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें, जो होंठों को रूखा बना देती हैं। ज्यादातर लिक्विड लिपस्टिक ड्राई नहीं करती हैं। शुगर लिक्विड लिपस्टिक बहुत ज्यादा ड्राई करती है और कलरबार की लिक्विड लिपस्टिक ऐसा नहीं करती। ऐसे में सोच-समझकर ही अपने लिए लिपस्टिक का चुनाव करें।

बिना ट्राई किए लिपस्टिक लेना खरीदना :

आजकल लड़कियां ऑनलाइन शॉपिंग ही पसंद करती है, लेकिन जरूरी नहीं कि, वो लिपस्टिक आप पर सूट करे। ऐसे में बेहतर होगा कि, आप लिपस्टिक चैक करके ही लें ताकि वो आपकी स्किन टोन के साथ जचेंगी या नहीं इसका पता चल जाए।

स्किन टोन के हिसाब से चुनें लिपस्टिक :

लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय सबसे बड़ी यह गलती करती हैं कि, वह अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का कलर नहीं चुनती, जो उन्हें बूढ़ा दिखाता है। बेहतर होगा कि, आप अपनी स्किन के हिसाब से ही लिपस्टिक का कलर चुनें।

फेयर स्किन :

फेयर स्किन की लड़कियां ब्लैक, ब्लू टोन लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें। रेड शेड्स या सॉफ्ट टोन वाली लिपस्टिक आप पर ज्यादा सूट करेगी।

डार्क स्किन :

डार्क स्किन वाली लड़कियों पर टू-टोन लिपस्टिक काफी सूट करेगी, साथ ही वो डार्क लिपस्टिक भी अच्छे से कैरी कर सकती हैं। डार्क स्किन वाली लड़कियों को लाइट लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए।

डस्की स्किन :

डस्की स्किन वाली लड़कियों पर हॉट पिंक, राइप ऑरेंज ज्‍यादा अच्‍छा लगेगा। चाहें तो वॉर्म शेड्स को भी अप्लाई कर सकती हैं। डार्क कलर्स जैसे ब्राउन, रेड और मैरून का इस्‍तेमाल करने से बचें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co