भारत और विश्व इतिहास में 01 फरवरी
भारत और विश्व इतिहास में 01 फरवरीSocial Media

भारत और विश्व इतिहास में 01 फरवरी

भारत और विश्व इतिहास में 01 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 01 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने थे।

1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया था।

1793 - फ्रांस ने 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की थी।

1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी।

1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई थी।

1835- ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया था।

1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ था।

1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई थी।

1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' का पहला वॉल्यूम 'ए टू आंट' का प्रकाशन।

1922 - महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।

1924 - यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की। ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।

1949 - 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' ने 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया' का अधिग्रहण कर लिया।

1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की थी।

1958 - मिस्र और सीरिया को 'यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा था।

1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई थी।

1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।

1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।

1977 -'भारतीय तट रक्षक बल' का गठन हुआ। भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।

1979 - 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।

1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।

1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी।

1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)

1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया था।

1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन, पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह 'जंग' के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।

2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।

2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।

2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।

2007 - इफको ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।

2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com