ठंड में कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान? जानिए क्या खाना होगा आपके लिए फायदेमंद?
राज एक्सप्रेस। ठंड का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इस दौरान जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से निजात मिल जाती है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी दिनचर्या में भी काफी बदलाव आना शुरू हो जाते हैं। जैसे इस समय देशभर में ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। जिसका असर हमें सुबह और शाम की ठंडी हवाओं में देखने को मिल रहा है। इसके कारण ही लोगों को हाई ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड शुगर और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
सूप :
सूप पीने से हमारे शरीर को गर्मी तो मिलती ही है, साथ ही यह हमारा वजन कंट्रोल करने में भी काफी मददगार साबित होता है। इस मौसम में आप कई सब्जियों जैसे पालक, मशरूम, गाजर आदि का सूप बनाकर पी सकते हैं।
हल्दी :
यह तो सभी जानते हैं कि हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है। यह हमारे शरीर में मौजूद संक्रमणों को दूर करती है। इसका सेवन हमें खांसी और सर्दी जैसी समस्याओं से निजात दिलवा सकता है।
दालचीनी :
दालचीनी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में गर्मी पैदा करता है। जिसकी मदद से खांसी जैसी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
खजूर :
कहते हैं कि खजूर ऐसा फल है जिसकी तासीर गर्म होती है। इस कारण इसे ठंड के मौसम में खाने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर में गर्मी बनी रहती है और यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा साबित होता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।