स्वस्थ जीवन के लिए जरुरी है आंतों की सेहत, जानिए कैसे रखें ख्याल?
राज एक्सप्रेस। आजकल की भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लोग चाहकर भी खुद की सेहत का ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें भविष्य में अपनी खराब सेहत के रूप में भुगतना पड़ता है। हम जो भी भोजन ग्रहण करते हैं वह आंतों के जरिए ही हमारे शरीर तक पहुँचता है। हामरी आंतें भोजन पचाने के लिए बहुत जरुरी होती हैं, और इसलिए हमें हमेशा अपनी आंतों का ध्यान रखना बेहद जरुरी हो जाता है, क्योंकि यदि हमारी आंतें ठीक ढंग से काम नहीं करेंगी तो इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ऐसे में आज हम आपको आंतों की सेहत बनाए रखने के लिए जरुरी पोषक तत्व के बारे में बताने वाले हैं।
कौनसा पोषक तत्व है जरुरी?
आमतौर पर देखा जाए तो शरीर को हेल्दी रखने के लिए हमें प्रोटीन, विटामिन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की जरूरत होती है। लेकिन इन सब के अलावा एक और पोषक तत्व है जिसके बिना आंतों की हेल्थ ठीक नहीं रह सकती वह है डाइट्री फाइबर। डॉक्टर्स की माने तो एक पुरुष को रोजाना 38 ग्राम डाइट्री फाइबर की जरूरत होती है, जबकि एक महिला को 25 ग्राम डाइट्री फाइबर की जरूरत होती है।
किन चीजों में होता है डाइट्री फाइबर?
बता दें कि हरी सब्जियों से लेकर फलों में डाइट्री फाइबर पाया जाता है। यदि आप रोजाना हरी सब्जी के साथ ही फलों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में डाइट्री फाइबर की कमी नहीं होगी। इसके अलावा यदि आप बाहर का खाना खाते हैं तो सब्जी और सलाद का सेवन करें। इनके माध्यम से आपके शरीर में फाइबर पहुँच जाएगा और आपकी आंतों की सेहत भी बनी रहेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।