क्या है मंकीपॉक्स? कैसे फैलता है?
क्या है मंकीपॉक्स? कैसे फैलता है?Syed Dabeer Hussain - RE

क्या है मंकीपॉक्स? कैसे फैलता है? जानिए इसके लक्षण और बचाव का तरीका

भारत में मंकीपॉक्स के 3 मामले सामने आए हैं। यह पूरी दुनिया में तेजी से फ़ैल रहा है। चलिए बताते हैं मंकीपॉक्स क्या है? इसके लक्षण और बचाव।

राज एक्सप्रेस। दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। यह बीमारी अब तक भारत सहित विश्व के करीब 80 देशों में फ़ैल चुकी है। यहां तक कि हमारे देश में भी अब तक मंकीपॉक्स के 3 मामले देखने को मिल चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंकीपॉक्स क्या है? मंकीपॉक्स के लक्षण और बचाव क्या हैं?

क्या है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स एक गंभीर बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण से फैलती है। यह स्मॉलपॉक्स परिवार के वायरसों का एक हिस्सा हैं। इस बीमारी के दौरान स्मॉलपॉक्स की तरह ही लक्षण भी देखने को मिलते हैं। लेकिन इनमें फर्क यह है कि मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉलपॉक्स की तरह ना होकर काफी हल्के होते हैं। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह बहुत कम मामलों में घातक होता है और इसका चिकनपॉक्स से भी कोई संबंध नहीं है। इस बीमारी के संदिग्ध मरीजों का सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में जांच के लिए जाएगा।

कैसे फैलती है यह बीमारी?

मंकीपॉक्स का वायरस मरीज के घाव से निकलता है और फिर आंख, नाक और मुंह के जरिए बॉडी में चला जाता है। मंकीपॉक्स बंदर, चूहे जैसे जानवर के काटने पर या उसके खून को छूने पर भी फैलता है। इसके अलावा ठीक से ना पका हुआ मांस खाने या संक्रमित मांस खाने पर भी यह बीमारी हो सकती है।

मंकीपॉक्स के लक्षण और बचाव :

मंकीपॉक्स के लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर और पीठ दर्द, शरीर में सूजन। शरीर पर फोड़े और फफोले आदि हैं। जबकि बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति से दूरी, फोड़ों से दूरी, समय-समय पर हाथ धोना सैनेटाइजर का इस्तेमाल आदि शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com