World Blood Donor Day
World Blood Donor DaySyed Dabeer Hussain - RE

14 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदाता दिवस? जानिए इस दिन का उद्देश्य

इस दिन स्वस्थ लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि खून की कमी के चलते किसी मरीज की जान ना जाए।

World Blood Donor Day : दुनिया भर में हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और उन्हें रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देना है। गौरतलब है कि रक्तदान महादान होता जाता है। क्योंकि रक्तदान के जरिए आप कई लोगों की जान बचा सकते हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और रक्तदान करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया जाता है। इस दिन स्वस्थ लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि खून की कमी के चलते किसी मरीज की जान ना जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कब हुई? और रक्तदान के क्या फायदे हैं?

विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास

विश्व रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा की गई थी। तब से लेकर आज तक हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा बात करें 14 जून को इस दिन को मनाने की, तो ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज करने वाले वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर का जन्म 14 जून को हुआ था। इसलिए यह दिन विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला किया गया था।

रक्तदान के फायदे

  • नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में आयरन का लेवल ठीक रहता है। इसके साथ यदि आपके शरीर का वजन अधिक है तो रक्तदान करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रक्तदान करने से बढ़ा हुआ वजन कम होता है।

  • यदि आप नियमित रूप से रक्तदान करते हैं तो अपने शरीर में ब्लड फ्लो अच्छे से होता है। साथ में रक्तदान करने वाले लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

क्या है इस साल की थीम?

हर साल विश्व रक्तदाता दिवस एक खास थीम के अनुसार मनाया जाता है। इस साल यानि साल 2023 में विश्व रक्तदाता दिवस की थीम है 'खून दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो' रखी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com