दुनिया के इन देशों में मनाई जाती है यूनिक तरह से होली
दुनिया के इन देशों में मनाई जाती है यूनिक तरह से होलीRaj Express

दुनिया के इन देशों में मनाई जाती है यूनिक तरह से होली, कीचड ही नहीं, एक-दूसरे पर फेंकते हैं शराब संतरा भी

भारत के अलावा कई देशों में लोग होली का त्‍योहार धूमधाम से मनाते हैं। तरीका थोड़ा अलग है, लेकिन ये त्‍योहार उनके लिए उतने ही मजेदार हैं, जितनी हमारे लिए होली।

हाइलाइट्स :

  • विदेशों में भी मनाई जाती है होली।

  • दक्षिण कोरिया में खेलते हैं कीचड़ से होली।

  • थाइलैंड में लोग एक दूसरे पर डालते हैं बर्फीला पानी।

  • स्‍पेन में काले जैतून के तेल से मनाया जाता है यह त्‍योहार।

राज एक्सप्रेस। होली रंगों का मस्ती भरा त्‍योहार है। हम भारतीय खुले दिल से इसे मनाना पसंद करते हैं। इसमें हमें गंदा होने की परवाह नहीं होती और न ही किसी से रूठा जाता है। क्योंकि होली इसी तरह से मनाई जाती है। खैर यह दुनिया का एकमात्र त्‍योहार नहीं है, जहां आनंद और उत्‍साह के साथ लोग अजीब तरह से होली खेलते हैं। बल्कि दुनिया में कई ऐसे त्‍योहार हैं, जिन्‍हें होली का दूसरा रूप माना गया है। वैसे तो इन त्योहारों के नाम अलग-अलग हैं, लेकिन ये होली से कम नहीं हैं। ये त्योहार पूरी दुनिया में यूनिक तरह से होली मनाने के लिए जाने जाते हैं। तो आइए हम आपको दुनिया के अलग-अलग देशों में मनाए जाने वाले त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल को खुशी से भर देते हैं और खेलने के लिहाज से होली की तरह ही हैं।

बोर्यौंग मड फेस्टिवल

बोर्यौंग मड फेस्टिवल पहली बार जुलाई 1998 में आयोजित किया गया था। बोर्यॉन्ग शहर दक्षिण कोरिया के चुंगचेओंगनाम प्रांत में स्थित है। इस त्‍योहार में लोग रंगों से नहीं बल्कि मिट्टी से होली खेलते हैं। हालांकि, बोर्यौंग मड फेस्टिवल देश के मिट्टी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। लेकिन धीरे-धीरे यह दुनिया का प्रसिद्ध और गंदा उत्सव बन गया। भले ही त्योहार गंदा लगता है, लेकिन मजेदार बात यह है कि यहां के लोग इस बात का हवाला देते हैं कि मिट्टी त्‍वचा को एजिंग से बचाती है और स्किन को रेजुवेनेट करने के लिए बहुत अच्‍छी है।

ला टोमेटिना

फिल्‍म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में आपने ला टोमाटिना का दृश्य जरूर देखा होगा। टोमाटिना में लोग होली पर पानी से भरे गुब्बारे नहीं बल्कि एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं। यह त्‍योहार हर साल स्पेन के ब्यूनोल के वैलेंसियन शहर में आयोजित किया जाता है। यह खुशी और मनोरंजन को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। ला टोमाटीना की परंपरा 1944 से चली आ रही है।

चिनचिला तरबूज महोत्सव

चिनचिला तरबूज महोत्‍सव हर दूसरे साल ऑस्ट्रेलिया के चिनचिला शहर में होता है। इसमें तरबूज की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें वॉटरमेलन बुल्स आई, मेलन स्कीइंग, मेलन रथ, मेलन बंजी और मेलन आयरनमैन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। यह उत्सव पहली बार 1994 में आयोजित किया गया था।

हारो वाइन फेस्टिवल

हारो वाइन एक ऐसा त्‍योहार है, जिसमें लोग एकदूसरे पर रंग, टमाटर या तरबूज नहीं बल्कि वाइन उछालते हैं। इसमें लोगों को वाइन में भिगोया जाता है। यह गर्मी का त्‍योहार है, जो नॉर्थ स्पेन के ला रियोजा क्षेत्र के हारो शहर में सेंट पीटर्स डे पर आयोजित किया जाता है। दरअसल, हारो वाइन उत्सव वाइन की लड़ाई से जुड़ा है। इसलिए स्पेनिश सरकार ने इसे राष्ट्रीय उत्सव घोषित कर दिया है।

सोंगक्रान फेस्टिवल

सोंगक्रान दुनिया में होली जैसा सबसे गंदा लेकिन दिलचस्‍प त्योहार माना जाता है। क्योंकि इसमें लोग एक दूसरे पर बर्फ का ठंडा पानी फेंकते हैं और बेज रंग का पेस्ट लगाते हैं। यह त्‍योहार थाईलैंड के न्‍यू ईयर के तौर पर मनाया जाता है। यह एकता का त्योहार है। बता दें कि सोंगक्रान नाम संस्कृत शब्द संक्रांति से लिया गया है और यह भारत के मकर संक्रांति त्‍योहार की तरह है। इसका मतलब है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना।

बैटल ऑफ ऑरेंज

बैटल ऑफ ऑरेंज त्‍योहार में संतरे से होली खेली जाती है। इटली शहर में मनाए जाने वाले इस त्‍योहार में लोग एक दूसरे पर संतरा फेंकते हैं। दरअसल, स्‍पेन, फ्रांस, पुर्तगाल के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध को बाद में होली की तरह मनाया जाने लगा। बैटल ऑफ ऑरेंज त्‍योहार पहली बार 1808 में मनाया गया था। इस त्‍योहार पर हर साल लगभग 400 टन संतरे का जूस निकाला जाता है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि स्पैनिश लोग गंदगी से दूर नहीं रह सकते। स्‍पेन में हर साल होली जैसा फिएस्टा डे कैस्कमोरस त्‍योहार बनाया जाता है। अनुमानों के अनुसार, 30,000 से ज्‍यादा लोग इस उत्‍सव में भाग लेते हैं, सड़कों पर दौड़ते हैं और एक-दूसरे को काले जैतून के तेल से पोतते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com