श्रावण माह में महिलाएं क्यों पहनती है 'हरी चूड़ियां'

सावन का महीना आते ही आते ही चारो तरफ हरियाली छा जाती है। बारिश के कारण पेड़-पौधे भी हरे-भरे हो जाते हैं। प्रकृति के इस बदलते रंग के साथ-साथ महिलाओं का श्रृंगार भी बदल जाता है।
चूड़ी का हरा रंग वैवाहिक जीवन में खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
चूड़ी का हरा रंग वैवाहिक जीवन में खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस,उज्जैन। सावन के महीना आते ही आते ही चारो तरफ हरियाली छा जाती है। बारिश के कारण पेड़-पौधे भी हरे-भरे हो जाते हैं। प्रकृति के इस बदलते रंग के साथ-साथ महिलाओं का श्रृंगार भी बदल जाता है। हरा रंग प्रेम, प्रसन्न चित्त और खुशी का प्रतीक माना जाता है और इसी वजह से महिलाएं सावन के महीने में हरे रंग के श्रृंगार से भगवान और प्रकृति को धन्यवाद देती हैं और अपनी खुशी का इजहार करती हैं।

महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां ही क्यों पहनती हैं

हरा रंग सौभाग्य से जुड़ा होता है इसलिए सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन क्या आप ने गौर किया है कि सावन के महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां ही क्यों पहनती हैं। दरअसल, सावन का मतलब रोमांस, रोमांस का मतलब श्रृंगार और श्रृंगार का मतलब महिलाएं सावन में हरा रंग पहनकर न सिर्फ हम प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं बल्कि यह रंग हमारे भाग्य को भी प्रभावित करता है।

लड़कियों के लिए खास क्यों होता है ये महीना

सावन का महीना लड़कियों के लिए भी काफी खास माना जाता है। इस खास (सावन) महीने में लड़कियां हरे रंग की चुड़ियां क्यों पहनती हैं, आइए जानते हैं। मान्यता है की यह रंग प्रकृति का होता है और इस रंग की चूड़ियां तथा कपड़े पहनकर हम प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। यह भी माना जाता है इस माह में हरे रंग की चूड़ियां पहनने के पीछे किस्मत कनेक्शन भी होता है।

जीवन साथी की लंबी उम्र

जिस प्रकार से लाल रंग एक सुहागन स्त्री के जीवन में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। उसी प्रकार से हरा रंग भी उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इस माह में यदि स्त्री हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो उसको भगवान शिव का आशीष मिलता है और उसके पति की उम्र भी लंबी होती है।

कैरियर या व्यापार में सफलता

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुद्ध ग्रह मानव के व्यवसाय तथा कैरियर से जुड़ा होता है। बुद्ध का रंग हरा होता है। अतः जो इस रंग को धारण करता है वह अपने कैरियर तथा व्यापार में सफलता हासिल करता है।

सौभाग्य को बढ़ाता है

सावन का माह भगवान शिव का माह कहा जाता है। भगवान शिव हमेशा प्रकृति के करीब रहें हैं इसलिए ही उनको हरा रंग बहुत प्रिय है। सावन के माह में चारों और हरियाली भी होती ही है। अतः मान्यता है इस माह में हरा रंग किसी भी रूप में धारण करने से मानव का सौभाग्य बढ़ता है और उसको भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com