भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
1431 - फ्रांस में 'जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुकदमे की शुरुआत हुई थी।
1718 - फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।
1768 - फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्क’ का प्रदर्शन किया था।
1792 - तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
1816 - सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया।1914 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे।
1915 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।
1918 - भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली’ का आगाज हुआ।
1923 - जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट’ का निर्माण किया था।
1941 - यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या।1970 - सिंगापुर में संविधान अपनाया गया था।
1982 - पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा था।
1991 - अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।
2001 - बंगलादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2005 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फिलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
2008 - श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्जा किया था।
2009 - तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2011 - ईरान का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012 - लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता था।
2020 - भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया, जिसके तहत वित्तीय संस्थानों को वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया का उपयोग करने की अनुमति दिया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।