भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जनवरी

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जनवरी
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जनवरीSocial Media
Submitted By :

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की थी।

1692: कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन हुआ था।

1818: मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई थी।

1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया था।

1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और न्यायविद जॉन मथाई का जन्म हुआ था।

1908: हिंदी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म हुआ था।

1912: सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मैरी भारत से रवाना हुए थे।

1940: भारतीय गायक और शास्त्रीय संगीतकार केजे येसुदास का जन्म हुआ था।

1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बांग्लादेश पहुंचे थे।

1974: एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ था।

1975: नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था।

1987: पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान मुंबई में पूरा हुआ था।

2006: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी।

2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत 270 घायल हुए थे।

2020 : केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co