भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जनवरी
दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
1569 : इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ था।
1613 : जहाँगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी थी।
1681 : ब्रैडेनबर्ग और फ्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ था।
1753 : स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया था।
1866 : ऑस्ट्रेलिया जाते समय लंदन नामक जहाज़ में हुई दुर्घटना में 231 व्यक्ति डूब गये थे।
1908 : ग्रैंड कैनियन नेशनल मोन्युमेंट की स्थापना हुई थी।
1923 : प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि:पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।
1942 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया था।
1943 : ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया था।
1945 : यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ था।
1955 : भारत के अख़बारी कागज का उत्पादन प्रारम्भ हुआ था।
1962 : हिमस्खलन से पेरुवियन एंडेस गाँव में तीन हज़ार मौतें हुई थी।
1972 : पूर्वी पाक्स्तान का नाम बदलकर बंगलादेश किया गया था।
1966 : लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री का निधन हुआ था।
1962 : अजय घोष : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता का निधन हुआ था।
2008 : सर एडमंड हिलेरी, शेरपा तेनजिंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी का निधन हुआ था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।