Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज Priyanka Sahu -RE

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानें इसके बारे में कुछ खास जानकारी

Chandra Grahan 2022: आज पूर्ण चंद्र ग्रहण है, तो आइये जानते है चन्द्र ग्रहण का समय एवं यह ग्रहण कितने प्रकार का होता है...

Chandra Grahan 2022 : वर्ष 2022 में आज (8 नवंबर) को आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) है, यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ग्रहण के दौरान तमाम नेता व आम लोग इसका नजारा देखते है। तो आइये जानते है, क्‍या है ग्रहण का समय और आपके शहर के अलावा कहां-कहां ग्रहण दिखाई देगा। साथ ही सूर्य ग्रहण कितने प्रकार का होता है?

चंद्र ग्रहण के सूतक का समय :

दरअसल, चंद्र ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना माना जाता है और जब पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है तो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं, इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं, तो वह काला दिखता है। इसी घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। तो वहीं, आज पड़ रहे चंद्र ग्रहण के सूतक का समय सुबह 8.29 बजे से शुरू हो चुका है, ग्रहण के दौरान सूतक काल का काफी महत्व होता है, सूतक लग जाने के बाद से पूजा निषेध होती है।

ग्रहण का समय :

भारतीय समय अनुसार, आज चंद्र ग्रहण शाम को 5 बजकर 20 मिनट से नजर आना शुरू हो जाएगा और शाम को 6 बजकर 20 पर ग्रहण समाप्‍त हो जाएगा। ग्रहण की अवधि सिर्फ 1 घंटे की होगी, लेकिन इसका सूतक काल 9 घंटे पहले लागू हो जाएगा।

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण :

भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण की झलक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नजर आएगी, यहां ब्लड मून ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा गुवाहाटी,कोलकाता , कटक और सिलिगुड़ी में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया आदि में भी नजर आएगा।

चंद्र ग्रहण 3 प्रकार के होते है :

  • उपछाया चंद्र ग्रहण- जब चंद्रमा केवल पृथ्वी की उपछाया को पार करता है।

  • आंशिक चंद्र ग्रहण- जब चंद्रमा आंशिक रूप से पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया (छाया का गर्भ या केंद्र) में आ जाता है।

  • पूर्ण चंद्र ग्रहण- जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया की प्रच्छाया में आ जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण तीनों चरणों से होकर गुजरता है। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से प्रकाशहीन नहीं होता है। पृथ्वी के वायुमंडल के माध्यम से अपवर्तित सूर्य का प्रकाश प्रच्छाया में प्रवेश करता है और एक फीकी रोशनी प्रदान करता है।

इस राशि के जातक रखें विशेष सावधानी :

ज्योतिष गणना के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में पड़ रहा है। इस कारण से इस राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

  • चंद ग्रहण से इन 4 राशियों 'मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ' के लिए लाभकारी साबित होगा।

  • तो वहीं, 4 राशियों 'मेष, वृष, कन्या और मकर' के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है।

  • इसके आलावा बाकी इन 4 राशियों 'सिंह, तुला, धनु, मकर' को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा।

अगले साल होंगे चार ग्रहण :

आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। इसके बाद अगले साल में चार ग्रहण पहला- 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण होगा, फिर दूसरा 05 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद 14 अक्तूबर को तीसरा सूर्य ग्रहण और 28 अक्तूबर को चौथा व आखिरीआंशिक चंद्र ग्रहण पड़ेंगेे।

ग्रहण के दौरान क्‍या करें और क्‍या न करें :

  • ॐ सोम सोमाय नमः का जाप करें।

  • दूध, चावल, बूरा और अन्य स़फेद खाद्य पदार्थों का दान करें।

  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

  • ग्रहण का सूतक लग जाने के बाद पूजा न करें।

  • ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना और सोना नहीं चाहिए।

  • ग्रहण के दौरान गभर्वती स्‍त्री कीली चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि चीजों का प्रयोग न करें।

  • चंद्र ग्रहण के दौरान चांद को नग्न आंखों से ना देखें।

  • ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले स्नान करें और घर की साफ सफाई करके गंगाजल छिड़कें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com