विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
 विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं
विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएंSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1606 : सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जन देव का निधन।

1746 : पियाकेंजा में लड़ाई: ऑस्ट्रिया और सर्दीनिया ने स्पेनिश और फ्रांसीसी सेना को हराया।

1779: स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया।

1815 : नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।

1822 : डेनमार्क वेसी ने दक्षिण कैरोलिना में दास विद्रोह का नेतृत्व किया।

1824 : ग्रेट ब्रिटेन में जानवरों की क्रूरता की रोकथाम के लिए रॉयल सोसाइटी की स्थापना की गई।

1858 : प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।

1881 : ऑस्ट्रिया - हंगरी और सर्बिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1891 : जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बनाये गए।

1903 : फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना हुई।

1904 : यूजीन श्यूमन ने फिनलैंड के गवर्नर जनरल निकोले बॉब्रीकोव की हत्या कर दी थी।

1911: न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।

1925: राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन।

1950 बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म।

1963: रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक 6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी। सुश्री तेरेशकोवा अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।

1979: सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की मौत।

1992: ब्रिटेन की राजवधू डायना के जीवन पर लिखी गई किताब'डायना - ए ट्रू स्टोरी' का विमोचन। इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया।

2008: कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत।

2012: चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ 9 लांच किया।

2012: अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौटा।

2012: बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co