इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं
इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएंSocial Media

राजएक्सप्रेस। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1575 : मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की जंग में बंगाल की सेना को परास्त किया।

1707 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ और बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।

1847 : टेलीफोन का आविष्कार करने वाले अलेक्जेंडर ग्राहम बेल का जन्म हुआ।

1849 : अमेरिकी कांग्रेस ने सोने के सिक्कों की ढलाई की अनुमति देने के लिए सोने का सिक्का अधिनियम पारित किया।

1863 : प्रथम अमेरिकी युद्धकाल सैन्य भर्ती बिल अधिनियम पारित किया गया।

1871 : अमेरिकी कांग्रेस नागरिक सेवा प्रणाली को स्थापित किया गया।

1875 : पहली इनडोर आइस हॉकी कनाडा में क्यूबेक प्रांत के क्यूबेक स्थित विक्टोरिया स्केटिंग रिंग में खेला गया।

1879 : पहली अमेरिकी महिला वकील बेलवा एन बेनेट लॉकवुड ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की।

1900 : कोटलेब डाइमलर नामक जर्मन वैज्ञानिक का 64 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने मोटर साइकिल का आविष्कार किया था।

1911 : अमेरिकी सेना ने पहले डेंटल कोर का गठन किया, इसमें 60 दंत चिकित्सक शामिल हुए।

1923 : टाइम पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ।

1926 : जर्मनी और अफगानिस्तान ने मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1938 : सऊदी अरब में तेल की खोज की गयी।

1943 : महात्मा गांधी ने 21 दिन के बाद अपना उपवास समाप्त किया।

1971 : भारत-पाकिस्तान युद्ध प्रारम्भ हुआ और भारत की ओर से बंगलादेश मुक्ति बाहिनी की खुले समर्थन की घोषणा हुई।

1974 : तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।

1980 : पियरे ट्रुडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा कार्यभार संभाला।

1992 : तुर्की की कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मारे गए।

2005: अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।

2006: श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।

2007 : पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

2009 : पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की।

2012 : पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई और 50 लोग घायल हुए।

2013 : संयुक्त राष्ट्र ने तीन मार्च को 'विश्व वन्य प्राणि दिवस' के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

2013 : पाकिस्तान के कराची में एक बम विस्फोट में 45 लोग मारे गए।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com