भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्चSocial Media

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1797 - जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।

1817 - जेम्स मोनरो ने अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

1823 - उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हजार मुसलानों का नरसंहार किया था।

1882 - पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ था।

1894 - शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबा​ह हुए थे।

1908 - ट्रांसवाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

1921 - हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ था।

1930 - फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

1936 - जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी थी।

1961 - भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई थी।

1972 - लीबिया और सोवियत संघ ने सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये थे।

1976 - द मागिरे को सात विस्फोटकों को रखने के लिए दोषी पाया गया और उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गयी।

1977 - रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई थी।

1989 - लंदन के पुर्ले स्टेशन पर रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 94 लोग घायल हुए थे।

1997 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन पर रोक लगायी।

2001 - ब्रिटेन में बीबीसी टेलीविजन केंद्र पर बम फेंका गया था।

2002 - अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई थी।

2009 - राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया था।

2012 - व्लादिमीर पुतिन ने आरोपों के बीच रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता था।

2013 - इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हुई थी।

2016 - मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक पी. ए. संगमा का निधन हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co